प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच आक्सीजन की कमी पर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन (Oxygen) कंटेनर्स खरीदने की मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्च-स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि पोर्टेबल ऑक्सीजन कंटेनर्स को जल्द खरीद लिया जाए और राज्यों को उपलब्ध कराया जाए। इस वितरण में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को तरजीह दी जाएगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महामारी के काल में सामग्री के परिवहन में भारतीय वायुसेना के प्रयासों को अधिक गति और सुरक्षा के साथ बड़े पैमाने पर करने की जरूरत व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री निवास में भारतीय वायुसेना अध्यक्ष एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया से कोविड महामारी में वायुसेना की ओर से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। बैठक में एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने प्रधानमंत्री को सूचित किया किया कि वायुसेना 24 घंटे सतर्क है और देश विदेश से अपने बेड़े के बड़े विमानों के माध्यम से कोविड संबंधी सामग्री के परिवहन के हर क्षण तत्पर है। चालक दल के सदस्यों को इसी के हिसाब से तैयार रहने के निर्देश दिये गये हैं।
मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन टैंकरों एवं आवश्यक सामग्री के परिवहन का काम अधिक गति और सुरक्षा के साथ बड़े पैमाने पर करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि यह काम इस प्रकार से किया जाये कि वायुसेना के जवान एवं अधिकारी संक्रमण के शिकार नहीं हों तथा सामग्री का परिवहन भी पूरी सुरक्षा के साथ हो।
वायुसेना प्रमुख ने सूचित किया कि वायुसेना बड़े एवं मध्यम श्रेणी के विमानों को हर प्रकार के भौगोलिक क्षेत्रों में परिचालित कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वायुसेना ने एक समर्पित कोविड एयर सपोर्ट सेल का गठन किया है जो विभिन्न मंत्रालयों एवं एजेंसियों के साथ कोविड संबंधी अभियानों में त्वरित समन्वय सुनिश्चित कर रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...