रायपुर। बहुप्रतीक्षित पुरानी पेंशन योजना को लेकर आदेश जारी हो गया है। राज्य शासन ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने के परिपेक्ष्य में नवीन अंशदायाी पेंशन योजना अंतर्गत की जारी रही 10 प्रतिशत की मासिक कटौती को बंद करने का आदेश जारी किया है।
अब अप्रैल माह के वेतन से सामान्य भविष्य निधि के नियम अनुसार मूल वेतन का 12 प्रतिशत सामान्य भविष्य निधि में कटोती की जाएगी।











