एक शैक्षणिक संस्थान में डायरेक्टर बनाने का झांसा देकर 28 लाख 25 हजार रुपये हड़पने के मामले में न्यायालय ने विधायक लक्ष्मी ध्रुव पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने परिवाद पर सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है l
सेक्टर 7 भिलाई निवासी पूर्णिमा ठाकुर ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी दुर्ग अमृता दिनेश मिश्रा के न्यायालय में याचिका दायर की थी। याचिका में न्यायालय को बताया कि विधायक लक्ष्मी ध्रुव ने गर्व एजुकेशन सोसायटी का डायरेक्टर बनाने के नाम पर उक्त राशि ली थी। पूर्णिमा ठाकुर ने दो साल तक डायरेक्टर के रूप में काम भी किया। बाद में उसके बाद उन्हें छल कपट के सहारे हटा दिया गया।
वर्ष 2017 में लक्ष्मी ध्रुव ने शासकीय तामस्कर महाविद्यालय दुर्ग से त्यागपत्र देने के बाद छत्तीसगढ़ सिहावा नगरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव की प्रत्याशी बनीं एवं निर्वाचित होने पर 21 फरवरी 2019 में विधायक पद पर होते हुए गर्व एजुकेशन सोसायटी का अध्यक्ष बनकर एक झूठा शपथ पत्र आल इंडिया काउंसिल टेक्निकल नई दिल्ली को प्रेषित किया। 19 जनवरी 2019 को आरोपित ने स्वयं के हस्ताक्षर से नेट के माध्यम से इसे जारी किया। इस तरह यह विधायक बनने के बाद दोहरे लाभ के पद पर आसीन रही।
याचिकाकर्ता ने अपने पति की आय से प्राप्त रकम को अपने बच्चों के भविष्य के लिए सुरक्षित रखा था जिसे गर्व एजुकेशन सोसायटी में लक्ष्मी ध्रुव के कहने पर जमा किया। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय आर्थिक अपराध दिल्ली, राज्यपाल छत्तीसगढ़, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ को पत्र लिखा था। लेकिन कहीं भी कार्यवाही ने होने बाद के बाद पूर्णिमा ठाकुर ने न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया l
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...