Google Analytics Meta Pixel ‘‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’: संविधान दिवस पर पदयात्रा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित - Ekhabri.com

‘‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’: संविधान दिवस पर पदयात्रा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर, 26 नवंबर 2024:संविधान दिवस के अवसर पर आज रायपुर में भव्य पदयात्रा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पदयात्रा पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सभागृह से शुरू होकर अंबेडकर चौक पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  

 

इस पदयात्रा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, और अन्य विधायकगण शामिल हुए। स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

 

संविधान: संस्कृति और परंपराओं का प्रतिबिंब

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत का संविधान सदियों पुरानी संस्कृति, इतिहास और परंपराओं का आइना है। यह संविधान हमारे संघर्ष, अनुभव और उपलब्धियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के इस आयोजन से संविधान के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है।

IMG 20241126 WA0017
IMG 20241126 WA0017

उन्होंने संविधान में मौलिक अधिकारों के साथ शामिल चित्रों का विशेष उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि संविधान में कई प्रतीक और चित्र हैं, जो भारतीय संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देते हैं।

 

संविधान: अधिकारों और कर्तव्यों का आधार

खेल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि संविधान सिर्फ एक दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र का दर्शन है। यह नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों को निर्धारित करता है। उन्होंने संविधान को जन-जन तक पहुंचाने और इसके महत्व को समझाने की अपील की।

 

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि संविधान ने हर वर्ग को समान अधिकार दिए हैं और यही वजह है कि वनांचल की बेटी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई।

IMG 20241126 WA0020
IMG 20241126 WA0020

 

संविधान दिवस: कर्तव्यों की जवाबदेही का संकल्प

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि संविधान दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान निर्माताओं को नमन करने और अपने कर्तव्यों की जिम्मेदारी लेने का दिन है।

 

कार्यक्रम के दौरान खेल विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त अविनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, और खेल विभाग की संचालक तनुजा सलाम भी उपस्थित रहे।

 

‘‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’

इस आयोजन की टैगलाइन ‘‘हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान’’ रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता फैलाना है, जो पूरे साल विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जारी रहेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

अफीम की खेती पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 29 विधायक निलंबित

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

रायपुर में CA ऑफिस में चोरी, 3 नाबालिग पकड़े

By User 6 / March 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...

Breaking News: रायपुर में एयरफोर्स विंग कमांडर ने घर में लगाई फांसी, जांच शुरू  

By User 6 / March 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...

पारागांव में समाज अधिवेशन, मुख्यमंत्री ने भवन और सड़क के लिए राशि स्वीकृत

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 मार्च 2026।रायपुर जिले के पारागांव में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज के विकास के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *