Google Analytics Meta Pixel मिल्खा सिंह की हालत फिर बिगड़ने के बाद ऑक्सीजन लेवल गिरा, PGIMER अस्पताल के ICU में भर्ती - Ekhabri.com

मिल्खा सिंह की हालत फिर बिगड़ने के बाद ऑक्सीजन लेवल गिरा, PGIMER अस्पताल के ICU में भर्ती

महान धावक मिल्खा सिंह कोरोना को मात देने के चार दिन बाद फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल गिरा है और उन्हें चंडीगढ़ के PGIMER अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की पुष्टि मिल्खा के बेटे और गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने की है।

गौर हो कि मिल्खा सिंह मोहाली के अस्पताल में छह दिन भर्ती रहे थे। इसके बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था और वो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन गुरुवार को एक बार फिर उनकी तबीयत बिगड़ी है। जीव मिल्खा सिंह ने अपने पिता के आईसीयू में होने की बात कही है। जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि हां मेरे पिता PGIMER अस्पताल में आज भर्ती हुए हैं।

मिल्खा सिंह 19 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे, जिसके बाद उन्हें 24 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह की ऑक्सीजन में गिरावट आई थी और उनके शरीर में पानी की कमी हो गई थी। मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना की चपेट में हैं और वो भी अस्पताल में भर्ती हैं। मिल्खा सिंह की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह भारतीय खेल इतिहास के सबसे महान ट्रैक एंड फील्ड एथलीट हैं। मिल्खा सिंह इकलौते एथलीट हैं जिन्होंने एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ की 400 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है। मिल्खा ने 1958 और 1962 में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड हासिल किया। मिल्खा ने 1956, 1960 और 1964 ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया। खेल में योगदान के लिए मिल्खा सिंह को पद्मश्री अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

CG Weather Today: बदला मिजाज, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत भी, खतरा भी

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

सरगुजा में हत्या का सनसनीखेज मामला…महिला की सिर कुचलकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
सरगुजा। 3 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रिंग रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने मटन शॉप के पास अधेड़ उम्र की महिला की लाश पाई, जिसे देखकर इलाके...

कबीरधाम में नाबालिग से अपराध करने वाली महिला गिरफ्तार

By User 6 / April 3, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है।   प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...