Google Analytics Meta Pixel पाकिस्तानी मोबाइल फोन के सिग्नल जम्मू के कई इलाकों में मिले - Ekhabri.com

पाकिस्तानी मोबाइल फोन के सिग्नल जम्मू के कई इलाकों में मिले

जम्मू-कश्‍मीर के जम्मू शहर के आसपास के कई इलाके में पाकिस्तानी मोबाइल टावर के सिग्नल मिले हैं। इससे हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सिग्नल वाले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया। पुलिस टीमें संबंधित इलाके में पहुंच गईं। बनतालाब के भरत नगर क्षेत्र में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। दरअसल, पुलिस से सेवानिवृत्त असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर व अनंतनाग निवासी के परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन और लैपटाप की जांच की तो कुछ नहीं मिला।

सूत्रों के अनुसार,  मामले की जानकारी मिलने के बाद जम्मू शहर में पुलिस और अर्धसैनिक बल चौकस हो गए हैं। साथ ही नाकों के अलावा मोबाइल टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं सब डिवीजनल पुलिस अफसर दोमाना कौशिन कौल के मुताबिक इलाके में किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलने पर तलाशी अभियान बंद कर दिया गया है।

खुफिया एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को सूचना दी थी कि बनतालाब इलाके में पाकिस्तान के मोबाइल फोन के टावर के सिग्नल मिल रहे हैं। इस बारे में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इसके बाद अधिकारियों के नेतृत्व में बनतालाब में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर में मोबाइल फोन सेवा उपलब्ध करवा रही कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ और अधिकारी भी साथ थे। जांच के दौरान जिन स्थानों पर पाकिस्तानी मोबाइल फोन के सिग्नल तेज थे। वहां लोगों के घरों की तलाशी ली गई है। तलाशी अभियान के बाद कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि नहीं मिली है। सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि वहां कुछ लोग पाकिस्तान के सिमकार्ड का प्रयोग भी कर रहे हों।
पुलिस के अनुसार,  बनतालाब,  जानीपुर,  बाग-ए-बाहु के ऊंचाई वाले और कुछ और इलाकों में पाकिस्तान के मोबाइल फोन टावरों के सिग्नल काफी तेज हैं। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा कानाचक्क सेक्टर दोमाना क्षेत्र में पड़ता है। बनतालाब इलाका भी दोमाना का हिस्सा है। बनतालाब ऊंचाई वाला इलाका है, इसलिए वहां पाकिस्तानी टावर के सिग्नल काफी तेजी से आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, कुछ मोबाइल कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञों ने कहा कि इसमें साजिश भी हो सकती है और तकनीकी दिक्कत भी, लेकिन जिस तरह सिग्नल तेज हैं वह गड़बड़ी की आशंका पैदा कर रहे हैं। फिलहाल मोबाइल कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञ भी अलर्ट हैं। वे भी सिग्नल पर नजर रखे हुए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...