बिश्रामपुर के नगर पंचायत पार्षद व कांग्रेस नेता गंगाराम रवि की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. विश्रामपुर नगर पंचायत के पार्षद गंगाराम रवि अपने परिवार के साथ जशपुर की ओर जा रहे थे. तभी बगीचा के पास घने कोहरे की वजह से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. जिससे पार्षद की मौत हो गई है.
वहीं कार में सवार पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए है.जिनका इलाज अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. मामले की सूचना पर पोलइ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.










