बालोद के पाकुरभाट गांव में पंचायत की लापरवाही का नतीजा स्कूली बच्चे व आंगनबाड़ी के बच्चे भूगत रहे हैं। निर्माण कार्य में लेटलतीफी के चलते चार साल बाद भी निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। पाकुरभाट जगतरा पंचायत का आश्रित ग्राम है, जिसे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम का दर्जा मिला है।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पाकुरभाट के प्राथमिक स्कूल में चार साल पहले 2021 में शौचालय और मुत्रालय निर्माण के लिए डेढ़ लाख रूपये सरकार की ओर से स्वीकृत हुए थे। इसका निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है और 75 हजार रूपये ग्राम पंचायत जगतरा के खाते में जारी भी किया जा चुका है। इसके अलावा उसी स्कूल भवन में अहाता निर्माण के लिए 6 लाख रूपये स्वीकृत हुए थे, जिसमें से 3 लाख रूपये पंचायत के खाते में डाले जा चुके हैं। इसका निर्माण कार्य अधुरा है। वहीं जर्जर आंगनबाड़ी भवन के लिए अहाता निर्माण और पाथवे निर्माण के लिए 3 लाख रूपये स्वीकृत हो चुके हैं, जिसमें से ढाई लाख रूपये पंचायत के खाते में डाले जा चुके हैं। नियमानुसार इस कार्य के लिए पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया है, लेकिन पंचायत ने एक ठेकेदार को निर्माण कार्य सौंप दिया।
सरपंच गजेन्द्र यादव ने शाला प्रबंधन समिति द्वारा जगह नहीं दिये जाने के कारण शौचालय निर्माण नहीं होने की बात कही। सरपंच ने परेशानी का हवाला देते हुए काम पूरा नहीं किये जाने की बात कही। सरपंच ने सप्ताह के भीतर काम पूरा करने का हवाला दिया। अब सवाल यह है कि अगर शौचालय का निर्माण कार्य शुरू ही नहीं हुए तो पंचायत को 75 हजार रूपये राशि जारी क्यों कर दी गई। इधर अधूरे निर्माण कार्य को लेकर जनपद की ओर से 6 बार पंचायत को नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। पूरे मामले को लेकर जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कन्नौजे से चर्चा करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने जनपद से रिपोर्ट मंगाने का हवाला देते हुए कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 1, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...
By User 6 /
March 31, 2026 /
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...
By User 6 /
April 2, 2026 /
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया। अमित जोगी...