Google Analytics Meta Pixel पंडुम कैफे से बस्तर में पुनर्वास की नई पहल की शुरुआत - Ekhabri.com

पंडुम कैफे से बस्तर में पुनर्वास की नई पहल की शुरुआत

रायपुर, 17 नवम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जगदलपुर में ‘पंडुम कैफे’ का शुभारंभ करते हुए बस्तर में सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की नई दिशा को आगे बढ़ाया। यह कैफ़े नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों और हिंसा का मार्ग छोड़कर लौटे युवाओं के पुनर्वास हेतु छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण पहल के रूप में शुरू किया गया है। कैफ़े जगदलपुर के पुलिस लाइन परिसर में संचालित है।

 

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कैफ़े में कार्यरत फगनी, पुष्पा ठाकुर, बीरेंद्र ठाकुर, आशमती और प्रेमिला बघेल से आत्मीय बातचीत की और उनके नए जीवन-सफर के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि पंडुम कैफ़े बस्तर में नक्सल उन्मूलन की दिशा में हो रहे सकारात्मक बदलाव का प्रेरक प्रतीक है। यह पहल उन युवाओं को सम्मानजनक आजीविका देने का सशक्त माध्यम है, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति को अपनाया है।

 

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल से कैफ़े में कार्यरत युवाओं को आतिथ्य सेवा, प्रबंधन, स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

 

कैफ़े में कार्यरत एक युवती ने भावुक होते हुए कहा कि उन्हें जीवन में ऐसा अवसर कभी नहीं मिला था। “हमने अतीत में अंधेरा देखा, लेकिन अब समाज की सेवा करने का मौका मिला है। यह हमारे लिए नए जन्म जैसा है,” उन्होंने कहा।

दूसरी ओर, एक पूर्व नक्सली सदस्य ने कहा कि अब वे अपनी मेहनत की कमाई से परिवार का भविष्य संवार पा रहे हैं और सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं।

 

समुदाय के सहयोग और प्रशासन की भूमिका का उल्लेख करते हुए एक अन्य सहयोगी ने कहा कि शुरुआत में उन्हें डर था कि मुख्यधारा में वापस लौटना कठिन होगा, लेकिन प्रशिक्षण और समर्थन ने नई उम्मीद जगाई है।

Read Also  हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रायपुर प्रेस क्लब का शुरू चुनाव प्रक्रिया

 

‘पंडुम’ बस्तर की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा शब्द है। कैफ़े की टैगलाइन “जहाँ हर कप एक कहानी कहता है” इस बात का प्रतीक है कि यहाँ परोसी जाने वाली कॉफी एक नई शुरुआत, संघर्ष पर विजय और साहस की कहानियाँ समेटे हुए है।

 

इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, बेवरेज कॉर्पोरेशन अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, जगदलपुर महापौर संजय पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, संभागायुक्त डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी., कलेक्टर हरिस एस. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *