उत्तराखंड के लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर सुबह एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। यह घटना ढंडेरा क्षेत्र में छावनी के पास हुई, जहां तीन किलो का एक खाली गैस सिलेंडर रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। इसकी जानकारी बीसीएन मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे सुरक्षा बल को दी। इसके बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। सिलेंडर की मौजूदगी से वहां सुरक्षा संबंधित चिंता पैदा हो गई। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लक्सर के एसआई नरेंद्र सिंह नेगी और रुड़की के एएसआई बसंत लाल ने तुरंत हरकत में आ गए और उन्होंने ट्रैक पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। सिलेंडर अप लाइन के किमी 1553/1 के पास पड़ा मिला था। यह जगह सेना के क्षेत्र की दीवार के पास है, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने सिलेंडर को उठाकर उसकी जांच पड़ताल शुरू की। जांच में सिलेंडर खाली पाया गया और स्टेशन मास्टर ढंडेरा ने उसे अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
रुड़की रेलवे स्टेशन को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है और इस स्टेशन पर 80 से अधिक ट्रेनों का स्टॉपेज होता है। इससे पहले भी स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरे पत्र मिल चुके हैं, जिससे यहां की सुरक्षा व्यवस्थाएं कड़ी रखी जाती हैं. इस घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कई लोग इसे किसी बड़ी साजिश का हिस्सा मान रहे हैं। हालांकि जीआरपी के अधिकारी साजिश से इनकार कर रहे हैं. जीआरपी और कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं। अधिकारियों ने इस घटना को गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया है।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस सिलेंडर की मौजूदगी का उद्देश्य साफ नहीं हो पाया है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जा सकेगा। रुड़की रेलवे स्टेशन न केवल उत्तराखंड के लिए, बल्कि देश के कई हिस्सों के लिए भी अहम है। इस स्टेशन के जरिए आईआईटी रुड़की, बीईजी सेंटर और दरगाह पिरान कलियर जैसे प्रमुख स्थलों तक लोग पहुंचते हैं। इसके अलावा हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के दौरान भी रुड़की रेलवे स्टेशन की विशेष भूमिका रहती है। इस घटना के बाद रेलवे और पुलिस की टीमें सतर्क हो गई हैं और स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...