Google Analytics Meta Pixel हरियाणा से जुड़ रहा पेपर लीक का कनेक्शन, मिले इनपुट को खंगालने में जुटी CBI - Ekhabri.com

हरियाणा से जुड़ रहा पेपर लीक का कनेक्शन, मिले इनपुट को खंगालने में जुटी CBI

चंडीगढ़-नीट यूजी पेपर लीक मामले में जांच कर रही सीबीआई को अब इसमें हरियाणा के कनेक्शन का शक है। सीबीआई को ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे जांच हरियाणा की तरफ मुड़ गई है। सीबीआई ने पहले से पेपर लीक मामलों में शामिल रहे कुछ आरोपियों और कुछ कोचिंग सेंटर संचालकों को निशाने पर लिया है। फिलहाल सीबीआई दस्तावेज और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी है। वहीं, कई खुफिया एजेंसी भी इस मामले में जानकारी जुटा रही है। सूत्रों का दावा है कि इस पेपर लीक मामले में हरियाणा के कुछ लोगों की भूमिका है, जल्द इसका खुलासा हो सकता है। इस मामले में अब तक सीबीआई की टीमें बिहार, झारखंड और गुजराज समेत अन्य राज्यों में छापे डालकर आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। जांच एजेंसी को इन लोगों से ऐसे इनपुट मिले हैं, जिससे जांच हरियाणा की तरफ मुड़ गई है। क्योंकि पेपर लीक और दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में हरियाणा पहले से बदनाम है। हरियाणा के युवा दूसरे राज्यों के पेपर लीक मामलों में भी शामिल रहे हैं। इनके अलावा, कुछ कोचिंग सेंटर संचालक भी इस प्रकार की गड़बड़ी में पहले पकड़े जा चुके हैं।पेपर लीक और पैसे लेकर दूसरे के स्थान पर पेपर देने के मामले में हरियाणा के कई जिले खासे बदनाम हैं। इनमें रोहतक, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, नूंह जिले शामिल हैं। खुद हरियाणा सरकार इन जिलों में किसी भी सरकारी भर्ती की लिखित परीक्षा कराने से बचती रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं के केंद्र यहां नहीं बनाए जाते। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि पेपर लीक और इस तरह कई फर्जीवाड़े इन जिलों में पहले सामने आ चुके हैं।

Read Also  सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़वासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दी

बहादुरगढ़ सेंटर का नाम विवाद से जुड़ा
5 मई को बहादुरगढ़ के तीन केंद्रों पर नीट की परीक्षा ली गई थी। हरदयाल स्कूल में परीक्षा देने वाले चार छात्रों ने 720 में से 720 अंक हासिल किए थे। विवाद के बाद जिले में 23 जून को दोबारा परीक्षा हुई। इसमें 504 से 287 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी। पिछली बार हुई परीक्षा में एक अभ्यर्थी ने ग्रेस मार्क्स के साथ 720 अंक पाए थे। दोबारा परीक्षा देने पर उसे 677 अंक मिले हैं। इसी प्रकार से पिछली बार ग्रेस मार्क्स के साथ 720 अंक पाने वाले अभ्यर्थी को इस बार 637 अंक मिले हैं। पिछली बार बिना ग्रेस मार्क्स के उसके 642 अंक थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सही विधि के साथ करें नवरात्र के व्रत का पारण, मिलेगी माँ की असीम कृपा 

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...

आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

काशी पंचांग के अनुसार आज है महा अष्टमी, जानिए तिथि और मुहूर्त        

By User 6 / October 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...

आज छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, जानिए किस मंत्र का करें जाप 

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें फर्जी, मंत्रालय ने किया खंडन

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...

महाअष्टमी पर चलगली को सौगात, मोरन नदी पर बनेगा 5.91 करोड़ का पुल

By User 6 / October 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...

लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारसमाल में किया कर्मा नृत्य, शिक्षा पर दिया जोर

By User 6 / October 16, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *