Google Analytics Meta Pixel राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा-आप सभी को जीवन में कई पड़ाव पार करने हैं, जीवन में कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है - Ekhabri.com

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा-आप सभी को जीवन में कई पड़ाव पार करने हैं, जीवन में कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है

रायपुर-राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में श्री तिलक नाथ पोद्दार के नेतृत्व में उत्तर-पूर्वी भारत के सातो राज्यों ( असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड, अरूणाचल प्रदेश) के आदिवासी समुदायों के युवा विद्यार्थियों ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए, उनके छत्तीसगढ़ आगमन पर हार्दिक अभिनंदन किया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तर-पूर्वी राज्यों का भारत के विभिन्न हिस्सों के भ्रमण से निश्चित रूप से इन क्षेत्रों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव बेहतर होगा। इस भ्रमण कार्यक्रम से एक दूसरे की   संस्कृति, खानपान, शिक्षा, भाषा, भौगोलिक परिस्थितियों एवं परंपराओं को समझने का अच्छा अवसर मिलेगा। राज्यपाल ने सभी युवा विद्यार्थियों को कहा कि अभी आप सभी को जीवन में कई पड़ाव पार करने हैं, जीवन में कई जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। ऐसे में यह भ्रमण कार्यक्रम आपको बहुत कुछ सीखने का अवसर प्रदान करता है।     राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों से अपने विभिन्न पदों के कार्यकाल के दौरान, उत्तर-पूर्वी राज्यों के भ्रमण के अनुभवों को साझा किया। साथ ही राज्यपाल ने सभी से छत्तीसगढ़ राज्य आगमन पर हुए उनके अनुभवों को पूछा।
उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण टूर के तहत् 01 फरवरी से 20 फरवरी तक 2023 तक स्टूडेंट एक्सपीरियंस इन इंटरस्टेट लिविंग-2023 (सील-2023) कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें 16 समूहों में 450 बच्चों को विभिन्न राज्यों का भ्रमण कराया जा रहा है।    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने राज्यपाल को अपना पारंपरिक गमछा पहनाकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने भी सभी विद्यार्थियों का राजकीय गमछा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
इस अवसर पर डॉॅ. पूर्णेंदु सक्सेना एवं  विद्यार्थी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

पहले मारी टक्कर, फिर लूटा मोबाइल और पैसा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से बड़ी आपराधिक घटना की खबर मिली है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना का झूठा बहाना बनाकर और विवाद खड़ा कर राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

26/11 के अनसुने नायकों पर आधारित फिल्म की रायपुर में विशेष स्क्रीनिंग

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 8 जून 2026।राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिजन, फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...