Google Analytics Meta Pixel गिल्ली-डंडा खेलकर संसदीय सचिव ने की बस्तर में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत - Ekhabri.com

गिल्ली-डंडा खेलकर संसदीय सचिव ने की बस्तर में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत

7 जिलों के 16 खेल विधाओं के 2400 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
रायपुर – छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के पांचवे चरण में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की स्पर्धाएं चल रही हैं। बस्तर संभाग में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक जगदलपुर के लालबाग खेल मैदान में 13 सितंबर को संसदीय सचिव रेखचंद जैन के मुख्य आतिथ्य में शुरू हुआ। उन्होंने गिल्ली-डंडा खेलकर बस्तर के संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का शुभारंभ किया। बस्तर संभाग के अंतर्गत आने वाले 7 जिलों के  16 विभिन्न खेल विधाओं में तीन आयु वर्ग के 2400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर  जैन ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पारम्परिक खेल विधाओं की विरासत को पुनर्जीवित कर इन खेल विधाओं से नई पीढ़ी को जोड़ने का सार्थक प्रयास छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक है। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने प्रदेश के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही इन खेल विधाओं के जरिये प्रतिभाओं को उभारने का बेहतर अवसर सुलभ कराया है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के सभी खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर में अपना परचम लहरायें और बस्तर का नाम रोशन करें।  बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने स्वागत उदबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें गांव से लेकर राज्य स्तर तक पारम्परिक खेलों के प्रतिभाओं को अपने दक्षता को प्रदर्शन करने मौका मिला है। आज हुए मुकाबले में बालक वर्ग में 0-18 वर्ष आयुवर्ग के 100 मीटर दौड़ में नारायणपुर जिले के राजेश कोर्राम ने प्रथम, कोण्डागांव के योगेश कोर्राम ने द्वितीय तथा दंतेवाड़ा जिले के अनिल तामो ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं उक्त आयु समूह के बालिका वर्ग में कांकेर जिले की तार्निका ने प्रथम, दंतेवाड़ा जिले की अक्षरा वेक ने दूसरा और बस्तर जिले की वेदवती कश्यप ने तीसरा स्थान अर्जित किया।  बस्तर संभाग में संभाग स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 13 एवं 14 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कलेक्टर विजय दयाराम के.,सभापति नगर पालिक निगम जगदलपुर कविता साहू, सीईओ जिला पंचायत  प्रकाश सर्वे, सहित सभी 7 जिलों के खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *