- माँ गंगा विप्र कल्याण संघ ने मनाया परशुराम प्राकट्य उत्सव
रायपुर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 30 अप्रैल 2025 को माँ गंगा विप्र कल्याण संघ द्वारा पंचधाम मंदिर, टाटीबंध, रायपुर में भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में 1100 दीपों से महाआरती की गई और भारी संख्या में विप्र समाज के लोगों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन सत्र से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं परिचय हुआ। इसके पश्चात भगवान परशुरामजी की वेशभूषा में सजीव प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
400 विप्रजनों ने शाम को भगवान परशुराम की 1100 दीपों से महाआरती की गई, जिसने समस्त वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
जय परशुराम।










