Google Analytics Meta Pixel शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 80 लाख की ऑनलाइन ठगी - Ekhabri.com

शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 80 लाख की ऑनलाइन ठगी

बिलासपुर में ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में एक के बाद एक ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।इसी कड़ी में ठग ने अलग-अलग दो मामलों में लाखों रुपए की ठगी की है।पहले मामले में जहाँ लाभ दिलाने का झांसा देकर शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी से 80 लाख रुपए ऑनलाइन ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

 

 

 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला बाजपेयी कैसल निवासी शिक्षा विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी विरेन्द्र कुमार देवांगन साइबर थाने में शिकायत की कि 2 मई 2023 की सुबह उनके मोबाइल में दो अनजान मोबाइल नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें खुद को मैकस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी हैदराबाद का सीईओ और मैनेजर बताते हुए कहा-आपने इस बीमा कंपनी में इन्वेस्ट किया है। उसको एजेंट ने इक्विटी फंड में डाल दिया है। इससे आपको बहुत नुकसान हो रहा है और उसका फायदा एजेंट उठा रहा है। लाभ की राशि एजेंट के खाते में जा रही है, कोड हटाने पर लाभांश की राशि कंपनी से सीधे आपको मिलती रहेगी। उन्हें एजेंट का कोड हटाने का चार्ज 22,700 रुपए बताया। उसकी बातों में आकर देवांगन ने फोन पे के माध्यम से 22,700 रुपए ट्रांसफर कर दिया। उसके बाद जीएसटी चार्ज, टीडीएस चार्ज, सर्विस चार्ज, बैंक का ओवर चार्ज, एनओसी के नाम पर अलग अलग बैंक खातें में कुल 79 लाख 85 हजार 912 रुपए आनलाइन जमा कराकर ठगी कर ली गई। पैसा वापस नहीं मिलने पर उन्हें आनलाइन ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद में थाने पहुंचे, पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर अज्ञात के जुर्म दर्ज कर लिया है।

Read Also  मंत्रालय की लंबी चली केबिनेट बैठक में चंद बड़े फैसले हुए

 

 

 

दूसरे मामले में सरकंडा क्षेत्र की एक महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर कपड़ों की खरीदी कर स्कैनर के माध्यम से पेमेंट किया था। इसके बाद महिला के खाते से दो बार में एक लाख रुपये पार हो गए। महिला ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।सरकंडा के वसंत विहार कॉलोनी में की शिवानी सिंह ने धोखाधड़ी की शिकायत की है। महिला ने बताया कि आठ जुलाई को मेरे मोबाइल पर दो बाद में बैंक खाते से एक लाख रुपए ट्रांसफर होने का मैसेज आया। जानकारी होते ही बैंक जाकर खाता ब्लॉक कराया।जांच में पता चला कि महिला के बैंक खाते से झारखंड के धनबाद स्थित एक बैंक खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि पांच जुलाई को उसने इंस्टाग्राम लिंक के माध्यम से कुछ कपड़े पसंद कर खरीदी की थी। इसका पेमेंट उन्होंने बार कोड के माध्यम से किया था।यह शॉपिंग होने के बाद इंस्टाग्राम आईडी के हैंडलर ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। साथ ही उनके खरीदी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई। तीसरे दिन ही उनके खाते से एक लाख रुपये गायब हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है मामले की जांच कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

आज है मास की शिवरात्रि, इस तरह करें भगवान महादेव को प्रसन्न

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *