Google Analytics Meta Pixel Paytm Fastag यूजर्स पढ़ें ये जरुरी खबर…NHAI ने जारी की 39 बैंकों की नई लिस्ट - Ekhabri.com

Paytm Fastag यूजर्स पढ़ें ये जरुरी खबर…NHAI ने जारी की 39 बैंकों की नई लिस्ट

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग जारी करने वाले बैंकों की रिवाइज लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में अब 39 बैंक और नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) को शामिल किया गया है। NHAI ने फरवरी में 32 बैंकों की लिस्ट जारी की थी।

रिवाइज लिस्ट में पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) का नाम शामिल नहीं है क्योंकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पेटीएम पेमेंट बैंक को रेगुलेटरी नियमों का पालन नहीं करने और कई अन्य अनियमितताओं के चलते 15 मार्च के बाद सभी बैंकिंग एक्टिविटी बंद करने का आदेश दिया है।

39 बैंकों के है नाम
NHAI की रिवाइज लिस्ट में केवल 39 बैंकों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनसे फास्टैग लिया जा सकता है। इस लिस्ट में ऑथराइज्ड बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के नाम हैं।

15 मार्च तक कर सकते हैं इस्तेमाल
ऐसे में अगर आपके पास पेटीएम का फास्टैग है, तो आप इसे 15 मार्च तक इस्तेमाल कर सकेंगे लेकिन इस दिन के बाद बैलेंस खत्म हो जाने पर आपको नया फास्टैग लेना होगा। क्योंकि, इस दिन के बाद आप इसे टॉप-अप नहीं कर पाएंगे। नियमों के अनुसार फास्टैग से पेमेंट न होने पर दोगुना टोल देना होता है।

RBI ने 29 फरवरी के डेडलाइन को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है
नई लिस्ट में देश के बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक HDFC बैंक, ICICI बैंक, पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं। 31 जनवरी को RBI ने अपने आदेश में PPBL को 29 फरवरी तक सभी बैंकिंग सेवाएं बंद करने का आदेश दिया था, जिसे बाद में रिवाइज कर 15 मार्च कर दिया था।

फोनपे से ऑनलाइन भी मंगवा सकते हैं नया फास्टैग
० फोनपे ओपन करें और यहां बाय फास्टैग पर टैप करें।
० अपना पैन, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालें और कंटिन्यू पर टैप करें।
० अगले पेज में व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और मॉडल नंबर दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।
० अपना डिलीवरी पता दर्ज करें और कंटिन्यू पर टैप करें।
० इसके बाद आपको पेमेंट करना होगा।
० ऑफलाइन भी ले सकते हैं फास्टैग
० इसके अलावा आप बैंक या फास्टैग डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी फास्टैग ले सकते हैं। आप वहां जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट देकर और तय फीस चुका कर फास्टैग ले सकते हैं।
0 15 मार्च के बाद भी काम करेंगे पेटीएम QR, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन
फरवरी में पेटीएम ने मर्चेंट्स पेमेंट्स के सेटलमेंट के लिए एक्सिस बैंक के साथ पार्टनरशिप की बात कही थी। कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वन97 कम्युनिकेशंस ने अपने नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर कर उस बैंक में एक एस्क्रो अकाउंट ओपन किया है।

वन97 कम्युनिकेशंस ने कहा कि नोडल अकाउंट को एक्सिस बैंक में ट्रांसफर करने से पहले की तरह बिना रुके मर्चेंट्स सेटलमेंट होते रहेंगे। कंपनी और RBI ने कंफर्म किया है कि पेटीएम QR, साउंडबॉक्स और कार्ड मशीन सभी मर्चेंट पार्टनर्स के लिए 15 मार्च के बाद भी हमेशा की तरह काम करती रहेंगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई, कई निर्माण ढहाए

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 मार्च 2026। रायपुर जिले में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न गांवों में कार्रवाई की। जिला प्रशासन की टीम ने बिना वैध अनुमति के की जा रही प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाकर कई अवैध...

चंगोराभाठा में मजदूर बनकर रह रहे थे नक्सली, 9 के खिलाफ चार्जशीट

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में शहरी नक्सली नेटवर्क का बड़ा खुलासा   रायपुर/ छत्तीसगढ़ में शहरी नक्सली नेटवर्क को लेकर राज्य अन्वेषण अभिकरण (SIA) ने बड़ा खुलासा किया है। मंगलवार को एसआईए ने बिलासपुर की विशेष अदालत में 9 गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *