नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी पेटीएम ने दुकानदारों को बड़ी राहत प्रदान की है। कंपनी के नेटवर्क से जुड़े दुकानदार अब यूपीआई और रुपे कार्ड के साथ ही बिना किसी शुल्क के पेटीएम वॉलेट के माध्यम से पेमेंट ले सकेंगे। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि उसके इस कदम से 1.7 करोड़ से ज्यादा दुकानदारों को लाभ पहुंचेगा। बयान में कहा गया कि दुकानदार अपने बैंक खातों में डायरेक्ट सेटलमेंट के साथ ही अपने सभी डिजिटल पेमेंट पर जीरो फीसद शुल्क का लाभ ले सकेंगे।









