Google Analytics Meta Pixel स्वामी विवेकानंद जयंती आज : जानिए उनसे जुड़े कुछ तथ्य - Ekhabri.com

स्वामी विवेकानंद जयंती आज : जानिए उनसे जुड़े कुछ तथ्य

 

स्वामी विवेकांनद के जयंती अवसर पर आजउनसे जुड़े 20 बेहद रोचक तथ्य जानकारी हम यहां दे रहे हैं-

1. स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 को सूर्योदय से 6 मिनट पूर्व 6 बजकर 33 मिनट 33 सेकेन्ड पर हुआ था.

2. परिवार के लोगों ने बालक का नाम दुर्गादास रखने की इच्छा प्रकट की, किन्तु माता द्वारा देखे स्वपन के आधार पर बालक का घर का नाम वीरेश्वर रखा गया जबकि उनका आधिकारिक नाम नरेन्द्र नाथ रखा गया.

3. तमाम चीजों के साथ-साथ उन्हें उनकी oratory skills के लिए जाना जाता है, खासतौर से उन्होंने जो शिकागो में अंग्रेजी भाषण दिया था वह आज भी मशहूर है.
लेकिन आपको जान के आश्चर्य होगा कि BA में स्वामी जी के अंग्रेजी में नंबर 50% के आस-पास ही रहते थे.

4. बचपन में जब भी स्वामी जी क्रोधित होते तो उनकी माँ भुवनेश्वरी देवी उनके ऊपर ठंडा पानी डालती और कहती ॐ नमः शिवाय का जाप करो…और ऐसा करने से वे शांत हो जाते.

5. उन्हें जानवरों और चिड़ियों से बहुत प्यार था, लड़कपन में उन्होंने गाय, बन्दर, बकरी और मोर पाल रखे थे.

6. पिता की मृत्यु के बाद उनके परिवार पर घोर गरीबी आ गयी. कई बार स्वामी जी घर में झूठ बोल देते थे कि उन्हें कहीं खाने पर invite किया गया है, ताकि बाकी लोगों को ठीक से खाना मिल सके.

7. स्वामी जी देखने में बहुत आकर्षक थे इसलिए कई महिलाएं गलत नियत के साथ उनसे मित्रता करने की इच्छुक रहती थीं पर वे कभी इसके लिए तैयार नहीं हुए. एक बार उन्होंने एक महिला से कहा था-

Read Also  विमान निर्माण प्लांट के उद्घाटन पर PM मोदी ने रतन टाटा को किया याद, बोले- वो हमारे बीच होते तो खुश होते

8. BA करने के बाद भी कोई रोजगार ना मिलने से स्वामी जी का भगवान् पर से विश्वास डिग गया था. और वो कहने लगे थे- “ईश्वर का अस्तित्व ही नहीं है”

9. स्वामी विवेकानंद के चाचा जी तारकनाथ की मृत्यु के बाद उनकी चाची जी ने स्वामी जी के परिवार को उनके पुश्तैनी घर से निकाल और कोर्ट में एक केस कर दिया जो उनके जीवन के अंतिम समय में ही जा कर खत्म हुआ.

10. स्वामी जी बहन जोगेंद्र्बाला ने आत्महत्या कर के अपना जीवन खत्म कर लिया था.

11. खेत्री के महाराज अजित सिंह स्वामी जी की माताजी को गुप्त रूप से निरंतरत 100 रु भेजते रहते थे ताकि वे आर्थिक संकटों से निपट सकें.
12. स्वामी जी अपनी माँ से बहुत प्रेम करते थे और जीवनपर्यंत उनकी पूजा करते रहे.

13. स्वमी जी जब नरेन्द्र से सन्यासी बने तो पहले उनका नाम स्वामी विविदिशानंद था पर शिकागो जाने से पहले उन्होंने अपना नाम विवेकानंद कर लिया.

14. स्वामी जी के मठ में कोई भी महिला प्रवेश नहीं कर सकती थी, यहाँ तक कि उनकी माताजी भी नहीं. एक बार जब एक शिष्य उनकी माताजी को आदरपूर्वक अन्दर ले आया तो स्वामी जी बहुत क्रोधित हो गए थे और कहा था- ” मैंने नियम बनाया और अब मेरे लिए ही ये नियम तोडा जा रहा है.”

15. स्वामी विवेकानंद चाय के शौक़ीन थे उस समय की मान्यताओं के विरुद्ध उन्होंने अपने मठ में चाय पीना allow कर रखा था.

16. एक बार उन्होंने बाल गंगाधर तिलक से सभी के लिए मुगलई चाय बनवाई थी.

Read Also  छुट्टी पर जा रहे जवानों की गाडी पलटी,17 घायल, 5 गंभीर

17. स्वामी जी को खिचड़ी खाना बहुत पसंद था.

18. स्वामी जी ज़रूरतमंदों की सेवा करने में इतना तल्लीन रहते थे कि वे अपनी सेहत पर ध्यान ही नहीं देते थे. अपने 39 साल के अल्प जीवन में उन्होंने लगभग 31 बीमारियों का सामना किया जिसमे – डायबिटीज, अस्थमा, liver and kidney डिजीज व कई अन्य बीमारियाँ शामिल हैं.

19. स्वामी जी लाइब्रेरी से ढेर सारी किताबें ले जाते और अगले दिन ही उन्हें वापस कर देते. इस पर एक बार लाइब्रेरियन ने उनसे किसी किताब से उठा कर कुछ पूछ लिया जो स्वामी जी ने आसानी से बता दिया और लाइब्रेरियन चकित रह गया.

20. स्वामी जी हमेशा कहा करते थे कि वे 40 की उम्र से अधिक नहीं जियेंगे और सचमुच वे 39 साल की उम्र में स्वर्ग सिधार गए.

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...