रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने 27 अक्टूबर की शाम को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात की । सुबह उनकी मुलाकात कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी से हुई थी । दोनों राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य में कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों की चर्चा की। एआईसीसी मुख्यालय में उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल महासचिव मुकुल वासनिक सहित अनेक नेताओं से मुलाकात की।










