Google Analytics Meta Pixel कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सोनिया और राहुल गांधी को लिखा पत्र - Ekhabri.com

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सोनिया और राहुल गांधी को लिखा पत्र

कहा- देश में ऐसी सरकार काबिज जो संवैधानिक संस्थाओं को लगातार बर्बाद करने पर तुली

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में कहा है कि हम जानते हैं कि यह देश के लिए एक कठिन समय है। देश कोरोना के संकट से गुजर रहा है, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है और अर्थव्यवस्था में एक अभूतपूर्व गिरावट आई है। ऊपर से देश में एक ऐसी सरकार काबिज है, जो संवैधानिक संस्थाओं को लगातार बर्बाद करने पर तुली हुई है। वह इन संस्थाओं का दुरुपयोग अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एक हथियार की तरह कर रही है। देश में सांप्रदायिक सौहार्द को खत्म करने का षडयंत्र चल रहा है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में है। कुल मिलाकर हमारा देश स्वतंत्रता के बाद से अब तक की सबसे बड़ी चुनौती झेल रहा है।

135 वर्षों का इतिहास गवाह है कि भारत के हर संकट के समय में कांग्रेस ने ही देश को संभाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी दोनों मिलकर देश को वहां ले जाना चाहते हैं, जहां भारत की पहचान ही खो जाए। देश में ध्रुवीकरण हो जाए और जिस संविधान पर हम गर्व करते हैं उसके मूल्यों को ध्वस्त कर दिया जाए। 135 वर्षों का इतिहास गवाह है कि भारत के हर संकट के समय में कांग्रेस ने ही देश को संभाला। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकतार्ओं ने अपने त्याग और बलिदान से इस देश के मूल्यों की रक्षा की। आज भी इस देश को अगर कोई राजनीतिक विचारधारा बचा सकती है तो वह कांग्रेस की ही विचारधारा है।

Read Also  1 जुलाई से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा डीजल पेट्रोल,पंपों में लगा कैमरा करेगा EOL स्कैन


इसी विचारधारा को बचाने के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने बलिदान दिया। वह देश के लिए बलिदान था, लेकिन वह आपके लिए भी बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति थी, लेकिन इसके बावजूद गांधी परिवार ने दो दशक पहले कांग्रेस का नेतृत्व संभालने का बीड़ा उठाया था। उस समय भी देश चिंता के एक दौर से गुजर रहा था।


गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश में एक बार फिर उम्मीद जगाई
गांधी परिवार के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश में एक बार फिर उम्मीद जगाई। देश को ऐसी नीतियां और कानून दिए जिससे देश नई चुनौतियों का सामना कर सके। गांधी परिवार न केवल राज्यों में कांग्रेस को मजबूत किया बल्कि देश में एक दशक तक सफलतापूर्वक यूपीए की सरकार का नेतृत्व किया। इस संघर्ष में आपकी भूमिका भी अभूतपूर्व है। आपके नेतृत्व में ही राज्यों में भाजपा के विजयरथ को हमने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सफलतापूर्वक रोका था। आज फिर वह समय आया है जब पार्टी के हर नेता और एक एक कार्यकर्ता आपकी की ओर उम्मीद की नजरों से देख रहा है। मैं छत्तीसगढ़ के लाखों कांग्रेस कार्यकतार्ओं की ओर से आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके हर निर्णय में हम आपके साथ हैं और हर संघर्ष में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार हैं।


आपसे अनुरोध है कि आप पार्टी के भीतर से आई असहमति की चंद आवाजों को दरकिनार कर वो फैसला लें, जो कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करे और देश में उपजे संकट से लड़ने के लिए पार्टी को नई शक्ति दे। हम आपके साथ थे, आपके साथ हैं और आपके साथ रहेंगे।

Read Also  पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिले


मोदी से कम नहीं राहुल की लोकप्रियता
मोहन मरकाम ने कहा कि लोकप्रियता के मामले में राहुल गांधी, मोदी से कम नहीं है। देश के करोड़ों भारतीयों के दिलों में राज करने वाले राहुल गांधी आज भी लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी से कम नहीं है, क्योंकि धनबल बाहुबल से और झूठ प्रपंच से केंद्र में मोदी बैठे हैं, लेकिन उनके मंसूबे आने वाले चुनाव में पूरे नहीं होंगे। इसलिए हम चाहते हैं कि राहुल गांधी देश की कांग्रेस पार्टी की बागडोर संभाले।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *