नई दिल्ली: लद्दाख के गलवान घाटी में 20 जवानों की शहादत और नियंत्रण रेखा पर चीन के अतिक्रमण और लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल की कीमत के मुद्दे पर कांग्रेस में केंद्र की मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है. गलवान घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 26 जून को कांग्रेस ‘शहीदों को सलाम दिवस’ के रूप में मनाएगी जिसके तहत पार्टी देश भर में प्रदर्शन कर नियंत्रण रेखा पर भारतीय सीमा में चीनी अतिक्रमण का विरोध दर्ज कराएगी.
इसको लेकर बुधवार को कांग्रेस के सभी प्रदेश अध्यक्षों की वर्चुअल बैठक हुई जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद रहे. सूत्रों के मुताबिक बैठक में राहुल गांधी ने नियंत्रण रेखा के हालात पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि चीन ने समझ लिया है भारत की स्थिति क्या है तभी उसने यह कदम उठाया है. दरअसल कांग्रेस देश की जनता को बताना चाहती है कि मोदी सरकार चीनी घुसपैठ की सच्चाई छिपा रही है और सरकार के इस रवैए से देश की सुरक्षा और भूभागीय अखंडता खतरे में आ गई है. राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए मोदी सरकार पर हमला कर रहे हैं. इस बीच मंगलवार को हुई कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में सहमति बनी कि चीनी घुसपैठ पर पार्टी को देश भर में श्रधांजलि सभा करनी चाहिए.
पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम के खिलाफ 29 जून को कांग्रेस का प्रदर्शन
इसके साथ ही कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम के खिलाफ भी 29 जून को सड़क पर उतरने का फैसला किया है. देशभर में जिला मुख्यालयों पर धरना देकर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग करेंगे. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने के लिए सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी.
दोनों प्रदर्शनों की जानकारी देते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि दोनों दिन सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस बड़ा अभियान चला कर चीनी अतिक्रमण और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी. वेणुगोपाल ने निर्देश जारी किया है प्रदर्शनों के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...