राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पिंकी मीणा ने प्रति एक किलोमीटर सड़क बनाने के लिए 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी और नहीं देने पर निर्माण कार्य रोकने की धमकी दी थी। मीणा ने पहले लाख मांगे, बाद में इसे बढ़ाकर 10 लाख कर दिया। रिश्वत की रकम इसलिए बढ़ाई, क्योंकि दौसा के उपखंड अधिकारी पुष्कर मित्तल ने उससे 10 लाख रुपये मांगे थे। पिंकी ने कंपनी के प्रतिनिधि को धमकाते हुए कहा था कि करोड़ों का काम कर रहे हो, 10 लाख तो देने ही होंगे। साथ ही उसने रौब झाड़ा कि अभी सीएम की वीसी में व्यस्त हूं, जल्दी फाइनल करो। इस मामले में पिंकी मीणा व पुष्कर मित्तल के साथ दौसा के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल भी शामिल थे। मनीष और मित्तल अभी जेल में हैं, जबकि पिंकी को पिछले सप्ताह हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है और वह जेल से बाहर है।
दरअसल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ‘भारत माला” प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली-मुंबई हाईवे बनाने वाली कंपनी से रिश्वत मांगने के मामले में राजस्थान प्रशासनिक सेवा की अधिकारी मीणा के खिलाफ राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। करीब 4000 पेज की चार्जशीट में पिंकी मीणा द्वारा दौसा जिले के बांदीकुई में उपखंड अधिकारी पद पर तैनात रहते हुए किए गए भ्रष्टाचार का खुलासा किया गया है। इसी साल 13 जनवरी को गिरफ्तार पिंकी मीणा ने 10 दिन की जमानत पर आकर एक न्यायिक अधिकारी से शादी के कारण भी चर्चा में रही थी।
चार्जशीट के अनुसार हाईवे निर्माण के लिए किसानों से अधिगृहीत की जाने वाली जमीन का मुआवजा पिंकी मीणा ने छह माह तक अटकाए रखा। उसने कंपनी से रिश्वत लेने के साथ ही किसानों पर भी दबाव बनाया कि मुआवजे में से उसे भी हिस्सा दिया जाए। कंपनी से मुआवजे की राशि उसने इसलिए भी अटकाए रखी कि किसान संतुष्ट नहीं हों और काम शुरू नहीं हो सके, जिससे कंपनी को मजबूरन उसे रिश्वत देनी पड़े। पिंकी मीणा सहित मित्तल व अग्रवाल द्वारा परेशान किए जाने और रिश्वत के लिए दबाव बनाने से परेशान होकर कंपनी के अधिकारियों ने ब्यूरो में शिकायत की थी। ब्यूरो के महानिदेशक बीएल सोनी ने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही निकली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर, 8 मार्च 2026। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल दिया। कार्यक्रम के दौरान...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...
By User 6 /
March 10, 2026 /
समोदा गांव में अफीम की खेती पर गरमाई राजनीति दुर्ग जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती के मामले ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में राजनीतिक माहौल गरमा दिया। सोमवार को इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी...
By User 6 /
March 13, 2026 /
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 12, 2026 /
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...
By User 6 /
March 10, 2026 /
रायपुर : में एक निजी सीए कार्यालय में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा है। Raipur CA Office Theft मामले में आरोपियों के पास से चोरी किया गया...
By User 6 /
March 11, 2026 /
रायपुर, 11 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के एक विंग कमांडर ने अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके...