Google Analytics Meta Pixel कुम्हारी में शांतिपूर्ण ढंग से बच्ची को न्याय दिलाने की उठी आवाज़ - Ekhabri.com

कुम्हारी में शांतिपूर्ण ढंग से बच्ची को न्याय दिलाने की उठी आवाज़

कुम्हारी, दुर्ग | 09 अप्रैल 2025: नवरात्रि की नवमी तिथि पर जहां पूरा देश कन्या पूजन कर रहा था, वहीं दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना ने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया। बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी लेकिन लौटकर कभी वापस नहीं आई। अज्ञात अपराधियों ने उसे निशाना बनाया और निर्ममता की सारी हदें पार कर दीं।

IMG 20250409 WA0029

इस अमानवीय कृत्य के विरोध में सेवा संकल्प समिति, कुम्हारी ने स्टेशन चौक ओवरब्रिज के नीचे शांतिपूर्ण और भावनात्मक प्रदर्शन किया। आरोपी का प्रतीकात्मक पुतला बनाकर उसे ओवरब्रिज से रस्सी द्वारा लटकाकर फांसी पर लटकाया गया और फिर पुतले का दहन किया गया।

IMG 20250409 WA0028

समिति के सदस्यों ने मोमबत्ती जलाकर बच्ची के तेलचित्र के समक्ष 2 मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में पुलिस की मौजूदगी रही और किसी प्रकार की कोई हिंसा या अशांति नहीं हुई। इसके बाद थाना कुम्हारी प्रभारी जे.आर. कुर्रे को दुर्ग पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

 

समिति के प्रतिनिधि प्रणव श्रीवास्तव ने कहा, “हमारी मांग है कि ऐसे अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। समाज को सुरक्षित रखने के लिए यह जरूरी है कि न्याय में देर न हो।”

 

इस शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन ने समाज को यह संदेश दिया कि बिना हिंसा के भी आवाज़ बुलंद की जा सकती है और एकजुट होकर न्याय की मांग की जा सकती है। इस सकारात्मक पहल को स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन मिला।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

सुकमा में 116 पुनर्वासित युवाओं को मिला मतदान अधिकार  

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

रायगढ़ जंगल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल शव

By Reporter 5 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *