Google Analytics Meta Pixel हर कहानी के पीछे होती है एक सोच, दृष्टिकोण और अनुभव : सुनील शर्मा,केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन एवं स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला का सफल समापन - Ekhabri.com

हर कहानी के पीछे होती है एक सोच, दृष्टिकोण और अनुभव : सुनील शर्मा,केटीयू में “स्क्रिप्ट लेखन एवं स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला का सफल समापन

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “स्क्रिप्ट लेखन एवं स्टोरीटेलिंग” कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील शर्मा ने कहा, “हर कहानी के पीछे एक सोच होती है, एक दृष्टिकोण होता है और सबसे अहम – एक अनुभव होता है।” उन्होंने कहा कि स्क्रिप्ट लेखन और स्टोरीटेलिंग विचारों को केवल प्रस्तुत करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये समाज, संस्कृति और व्यक्तिगत अनुभवों को दिशा देने वाले शक्तिशाली उपकरण भी हैं।

 

तकनीकी सत्रों में आरजे अनीमेश शुक्ला और पटकथा लेखक राजकुमार दास ने दिए व्यावहारिक टिप्स..

 

शर्मा ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षणात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यावहारिक विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। विश्वविद्यालय हमेशा नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

IMG 20250409 WA0022

तीसरे दिन कार्यशाला में दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

प्रथम सत्र में प्रसिद्ध रेडियो जॉकी अनीमेश शुक्ला ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए वॉयस मॉड्यूलेशन, नैरेशन, कंटेंट प्रेजेंटेशन और ऑडियो स्टोरीटेलिंग की बारीकियाँ साझा कीं। उन्होंने बताया कि डिजिटल और रेडियो माध्यमों में कहानी कहने के तरीके किस प्रकार बदल रहे हैं और कैसे एक कहानी सुनने वालों से भावनात्मक रूप से जुड़ती है।

IMG 20250409 WA0019

द्वितीय सत्र में पटकथा लेखक राजकुमार दास ने स्क्रिप्ट लेखन की रचनात्मक प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने पात्र निर्माण, संवाद लेखन और दृश्य प्रस्तुति के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि कैसे एक स्क्रिप्ट परिकल्पना से निकलकर स्क्रीन पर सजीव रूप में नजर आती है।

Read Also  गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

 

समापन सत्र में समाज कार्य और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र शर्मा ने कहा कि कहानी कहने की कला में सबसे महत्वपूर्ण है – अपनी जड़ों और अनुभवों से जुड़े रहना। उन्होंने विद्यार्थियों को स्थानीय कहानियों और सामाजिक सरोकारों से प्रेरणा लेने की सलाह दी।

IMG 20250409 WA0021

कार्यक्रम में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडेय, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी, शोधार्थी, अतिथि व्याख्याता और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *