रायपुर। राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव में उस वक्त माहोल बदल गया जब मुख्यमंत्री ने कलाकारों के साथ कदम से कदम मिलाए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महोत्सव में बस्तर बैंड की प्रस्तुति के दौरान आदिवासी नृत्य देखते हुये मंत्रमुग्ध हो गए। इतना ही नहीं वह खुद के नृत्य करने से रोक नही पाए और थिरक उठे। सीएम का यह रूप देख वहां खड़ी जनता और कलाकार मुग्ध हो गए। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिवादन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चे को गोद मे लिया और उसके साथ भी थिरकने लगे।









