Google Analytics Meta Pixel संवेदना कार्यक्रम के तहत मानसिक विकारों से जूझ रहे लोगों को मिल रहा नया जीवन - Ekhabri.com

संवेदना कार्यक्रम के तहत मानसिक विकारों से जूझ रहे लोगों को मिल रहा नया जीवन

हॉफ वे होम से ठीक हुए लोगों का किया जा रहा पुनर्वास
रायपुर। मानसिक व्याधियां वे विकार हैं जिनके होने पर मानव का उसके मस्तिष्क पर कोई नियंत्रण नहीं रह पाता है। वे बेसुध होकर सड़कों पर कटे-फटे कपड़ों, जीर्ण-क्षीर्ण अवस्था में एक स्थान से दूसरे स्थान तक घूमते रहते हैं। जिस पर आम लोगों द्वारा कभी इन्हें पत्थरों से मारा जाता है तो कभी डण्डों से पीटा जाता है। ऐसे मानसिक रोगियों के लिए परिवार भी इन्हें घर पर रोके रखने में असक्षम होता है। अधिकतर गरीबी एवं पैसों की कमी के चलते परिजन उनका उचित उपचार नहीं करा पाते हैं। ऐसे में जिले के मानसिक रोगियों की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा मरीजों के उचित उपचार एवं देखभाल हेतु हॉफ वे होम की स्थापना की गई है। इस हॉफ वे होम के संचालन का जिम्मा मानसिक रोग के प्रति पूर्व से जिले में प्रयासरत कोण्डागांव की स्वयं सेवी संस्था शांति फाउण्डेशन को प्रदान किया गया है। इस संबंध में हॉफ वे होम के संचालक यतिन्द्र सलाम ने बताया कि इस केन्द्र में ना सिर्फ जिले अपितु आस-पास के जिलों में भी रहने वाले ऐसे मानसिक रोगियों जिन्हें सहायता की आवश्यकता है उन्हें लाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती है। वर्तमान में यहां 30 मानसिक रोगियों को रखा गया है। इस सभी लोगों को सड़कों से तो किसी को कचरों से उठाकर उनकी उचित देखभाल हेतु साफ-सफाई एवं अन्य कार्य कर उनके कटे-फटे वस्त्रों की जगह उन्हें नवीन वस्त्र प्रदान कर जिला अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञों के माध्यम से जांच करवाकर डॉक्टरी सलाह पर आवश्यक होने पर मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा के लिए बिलासपुर के सेंद्री स्थित मनोरोग चिकित्सालय में भेजा जाता है। उपचार के बाद भी मरीजों को हॉफ वे होम में रखकर मानसिक स्थिति की स्थिरता की निश्चिंतता होने तक उनपर निगरानी रखकर उनके पुनर्वास हेतु उन्हें अपने घरों तक पहुंचाया जाता है या ऐसे मरीज जिनका कोई न हो उनके लिए रोजगार परख प्रशिक्षण देकर उनका समाजीकरण किया जाता है। अभी तक 24 लोगों को उच्च स्तरीय ईलाज हेतु बिलासपुर भेजा गया है। जबकि 10 लोगों का पुनर्वास किया गया है। इस संबंध में समाज कल्याण विभाग की उप संचालक ललिता लकड़ा ने बताया कि संवेदना कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को नया जीवन प्राप्त हो रहा है। ऐसे लोग जो अपना अस्तित्व तक खो चुके थे उन्हें समाजीकरण के द्वारा मुख्यधारा में जोड़ा जा रहा है। जिसके तहत् 12 फरवरी को जिले के 03 पुरूष एवं 02 महिलाओं को उच्च स्तरीय ईलाज हेतु भेजा गया है जबकि 10 पूर्ण रूप से ठीक हुए लोगों को वापस लाकर पुनर्वास केन्द्र में रखकर उनकी डॉक्टरी जांच कराई जा रही है। पूर्ण रूप से ठीक होने पर इन्हें इनके परिवारों के पास भेज दिया जायेगा। पूर्ण रूप से ठीक ना होने तक इन्हें मुफ्त दवाईयां प्रदान की जाती है।
जख्मी हालत में कबीरधाम में मिले व्यक्ति का कराया गया उपचार
हॉफ वे होम संचालकों ने बताया कि दो माह पूर्व कबीरधाम में जिला अस्पताल के सामने एक मानसिक व्याधियों से पीड़ित व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने के संबंध में जानकारी मिलने पर संस्था के गौरव ठाकुर, धनसु मानिकपुरी एवं अमरनाथ परमानिक द्वारा कबीरधाम पहुंच मरीज से सम्पर्क कर पाया की उसके पैरों पर से वाहन गुजर जाने से वह गंभीर रूप से घायल था। उसे पुनर्वास केन्द्र लाकर ईलाज उपरांत बम्हनी स्थित घर लेजाकर उसके परिवार से मिलाया गया।
सड़कों पर घूम रही महिला को इलाज उपरांत पहुंचाया घर
इसी तरह केशकाल के समीप सड़कों पर रात के वक्त एक पागल महिला के घूमने के संबंध में जानकारी मिलने पर संस्था द्वारा महिला को तुरंत वहां से केन्द्र लाया गया था। उस वक्त महिला के कपड़े फटे, शरीर में कई निशान एवं बालों में कीड़े लगे हुए थे। जिसका पुनर्वास केन्द्र लाकर सफाई उपरांत चिकित्सक की सलाह पर उच्च स्तरीय ईलाज हेतु बिलासपुर भेजा गया था। एक वर्ष पश्चात् ठीक होने पर महिला को वापस हॉफ वे होम लाया गया। जहां आने पर महिला द्वारा पण्डातराई कवर्धा में अपने घर की जानकारी दी गई। जिसके पश्चात् केन्द्र के संचालकों द्वारा उन्हें कवर्धा ले जाकर उनके परिवार से मिलाया गया। जहां कई वर्षों बाद महिला को स्वस्थ अपने बीच पाकर परिवार न सिर्फ अचंभीत था उससे ज्यादा सभी खुश थे और जिला प्रशासन तथा हॉफ वे होम के संचालकों का धन्यवाद देते नहीं थक रहे थे। उनके परिजनों ने बताया कि वो विगत कई वर्षों से लापता थी जिससे वे बच्चों की मां को पुन: देखने की आशा खो चुके थे। ऐसे में पुन: अपनी मां को पाकर बच्चों एवं उनकी मां दोनों की आंखें नम हो गई थी।
***

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...