मैसाचुसेट्स- अमेरिका में शुक्रवार को ठंड के चलते आर्कटिक ब्लास्ट हो गया, जिससे क्षेत्र में तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई। न्यू हैम्पशायर के माउंट वॉशिंगटन में टेम्परेचर -79 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। घटते तापमान को देखते हुए न्यूयॉर्क सहित न्यू इंग्लैंड के मैसाचुसेट्स, कनेक्टिकट, रोड आईलैंड, न्यू हैम्पशायर, वर्मोंट और मेन में करीब 16 मिलियन लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल वर्मोंट में तापमान -26 डिग्री सेल्सियस है। वहीं, मेन राज्य में 1981 के बाद पहली बार इतनी ठंड पड़ रही है। यहां पारा -24 डिग्री पहुंच गया है। राज्य में लोगों के लिए 150 शेल्टर खोले गए हैं। पूरे क्षेत्र में ठंड के चलते सभी ईवेंट्स कैंसिल कर दिए गए हैं।
क्या है आर्कटिक ब्लास्ट?
नॉर्थ पोल के आसपास का इलाका आर्कटिक के नाम से जाना जाता है। आर्कटिक ब्लास्ट में इसी हिस्से से ठंडी हवा का एक बड़ा सा गोला कनाडा से होते हुए अमेरिका पहुंचता है और अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों में अचानक से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाती है। इस स्थिति में कुछ ही घंटों में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिर सकता है। मैदानी इलाकों में टेम्परेचर -57 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। ठंड को देखते हुए बोस्टन, वॉर्सेस्टर और मैसाचुसेट्स में स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई, जिससे बस का इंतजार करने वाले या पैदल जाने वाले बच्चों को हाइपोथर्मिया और फ्रॉस्टबाइट न हो। बोस्टन के मेयर ने शहर में इमरजेंसी घोषित करते हुए वॉर्म सेंटर्स खोले हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने इस ठंड को ‘वन्स इन अ जनरेशन’ बताया है। माउंट वॉशिंगटन स्टेट पार्क में पूर्वोत्तर की सबसे ऊंची चोटी पर तामपान -46 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बोस्टन में -13 डिग्री तो वॉर्सेस्टर-मैसाचुसेट्स में पारा -16 डिग्री रहा। ये ठंड आने वाले समय और बढ़ सकती है।
कनाडा से आ रही हवाओं से गिर रहा तापमान
शुक्रवार को कनाडा से US की ओर बहने वाली आर्किटक हवाओं के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। काबेतोगामा, मिनेसोटा, ओंटारियो के पास दोपहर करीब 1 बजे अमेरिका में दिन की सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई। यहां तापमान -39 डिग्री रहा। कनाडा के वेदर स्टेशन यूरेका में शुक्रवार सुबह तापमान -41 डिग्री सेल्सियस रहा पूर्वोत्तर में घटते तापमान के साथ साउथ के कुछ हिस्सों और टेक्सास में बर्फीली ठंड के बाद तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। यहां ठंड की वजह से कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के साथ बिजली सप्लाई को भी नुकसान पहुंचा था लेकिन अब मौसम ठीक हो रहा है। शुक्रवार को ऑस्टिन, टेक्सास में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सोमवार तक टेम्परेचर 22 डिग्री पहुंचने की उम्मीद है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...