विश्व विजेताओं की झलक पाने को उमड़े लोग

फीफा विश्व कप में अब तक के सबसे यादगार फाइनल में से एक में जीत दर्ज करने के बाद 36 साल बाद खिताब के स्वेदश्ा लौटी अर्जेंटीनी फुटबाल टीम का जोरदार स्वागत किया गया। टीम की एक झलक पाने को हजारों प्रशंसक आधी रात से ही हवाईअड्डे पर जुटे थे। कप्तान लियोन मेसी की अगुआई में ब्यूनस आयर्स के बाहरी इलाके इजेइजा में तड़के तीन बजे विमान से उतरने पर टीम का प्रशंसकों ने पलक पावड़े बिछाकर जोरदार स्वागत किया। टीम के लिए रेड कारपेट बिछाया गया था। विमान से सबसे पहले मेसी बाहर निकले, जिनके हाथ में चमचमाती ट्राफी थी। साथ कोच लियोन स्कोलानी थे, जिन्होंने कप्तान के कंधे पर हाथ रखा हुआ था। दोनों एक बैनर के पास से गुजरे, जिस पर “धन्यवाद चैंपियंस” लिखा हुआ था।

 

 

खिलाड़ियों का स्वागत राक बैंड ला मोस्का ने “मुचाचोस” गाते हुए किया। यह गाना विश्व कप के दौरान एक प्रशंसक ने बैंड के एक पुराने गीत की धुन पर लिखा था और कतर में विश्व कप में अर्जेंटीना के प्रशंसकों के लिए टीम का एक अनौपचारिक गीत बन गया था। इसके बाद विश्व विजेता टीम के सदस्य खुली बस में सवार हुए और मेसी समेत कई खिलाड़ी “मुचाचोस” गा रहे थे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक हाईवे पर जुटे थे और राष्ट्रीय ध्वज को लहरा रहे थे, जिसके कारण बस काफी धीमी गति से चल रही थी। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस दौरान व्यवस्था बनाए रखने का पूरा प्रयास किया। हवाईअड्डे से अर्जेंटीना फुटबाल संघ  मुख्यालय तक लगभग 11 किलोमीटर की यात्रा करने में बस को लगभग एक घंटे का समय लगा, जहां आतिशबाजी के साथ मेसी और उनकी टीम का स्वागत किया गया। मुख्यालय में कुछ घंटे रुकने के बाद खिलाड़ी बस से ऐतिहासिक ओबिलिस्क रवाना होंगे, जो राजधानी ब्यूनस आयर्स का प्रतिष्ठित स्थल है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, करीब एक लाख से ज्यादा प्रशंसक ओबिलिस्क पर पहुंच चुके हैं, जहां टीम पहुंचेगी।

 

 

एक दिन का राष्ट्रीय अवकाश
अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडेज ने विश्व जीत की खुशी में एक दिन का राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है, ताकि प्रशंसक जश्न मना सकें।
ट्राफी के साथ मेसी ने पोस्ट की तस्वीर एएफए मुख्यालय में आराम करने के बाद सुबह मेसी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें वह विश्व कप ट्राफी के साथ सो रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा गुड मार्निंग।

 

 

टीम का नायकों जैसा स्वागत
फाइनल में हार के बाद जब फ्रांस की टीम जब स्वदेश पहुंची तो पेरिस में हजारों समर्थकों ने उनका नायकों जैसा स्वागत किया। कायलियन एमबापे और उनके साथी स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे दोहा से चार्ल्स डी गॉल हवाई अड्डे पर उतरे। खिलाड़ी उदास होकर विमान से बाहर निकले लेकिन हवाईअड्डे के कर्मचारियों ने उनका “थैंक यू” और “पेरिस लव यू” जैसे साइन बोर्ड से स्वागत किया।

 

अर्जेंटीना के हाथों फाइनल में पेनाल्टी शूटआउट में हारने के कारण खिलाड़ियों के चेहरों पर अब भी उदासी साफ नजर आ रही थी। वे हवाई अड्डे से बसों में सवार होकर प्लेस डे ला कानकार्ड पहुंचे जहां हजारों समर्थक उनका इंतजार कर रहे थे। जब खिलाड़ी और कोच दिदिर डैश्ाचैंप्स होटल डी क्रिलान की बालकनी में आए तो समर्थकों ने ध्वज लहराकर और “ला मार्सिलाइज” गाकर उनका स्वागत किया। इसके विपरीत फ्रांस जब 2018 में रूस से खिताब जीतकर लौटा था तो तब टीम की चैंप्स-एलिसीज में इस तरह की परेड नहीं हुई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दुर्ग गैंगरेप के दो आरोपियों का सरेंडर, 7 सालों तक नाबालिग से किया था दुष्कर्म

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में नाबालिग से गैंगरेप के 2 फरार आरोपियों ने कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। इनमें एक आरोपी बीएन पांडेय दुर्ग सांसद का पूर्व पीए रहा है। जिसने लड़की को PWD विभाग में नौकरी लगवाने में मदद की...

सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति

By Reporter 1 / February 14, 2026 / 0 Comments
भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चर्चित फिल्म जुदाई की कहानी की याद ताज़ा कर दी। यहां कुटुंब न्यायालय में आपसी सहमति से तलाक के बदले करीब डेढ़ करोड़ रुपये (मकान + नकद) पर समझौता हुआ और...

धमतरी सड़क हादसा, कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर शोक

By User 6 / February 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 फरवरी 2026।धमतरी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में कोबरा बटालियन के जवानों के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा में...

दंपति ने दी जान, इकलौते बेटे की मौत के बाद से थे सदमे में

By Rakesh Soni / February 16, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

By User 6 / February 13, 2026 / 0 Comments
PM Modi Inauguration PMO: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन किया है. आज से देश का पॉवर सेंटर बदल गया है. पीएम मोदी ने दोपहर करीब 1 बजकर 30...

कार पर निर्वाचन आयोग का पंप्लेट लगाकर मारा छापा

By Rakesh Soni / February 12, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। शहर में गुरुवार को आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई से कारोबारी जगत में हड़कंप मच गया। कोल व्यापारी प्रवीण झा के फील ग्रुप के कई ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई की...

सिंगर उदित नारायण पर पहली पत्नी ने लगाया जबरन गर्भाशय निकलवाने का आरोप

By Reporter 1 / February 13, 2026 / 0 Comments
बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में हैं। उनकी पहली पत्नी रंजना ने बिहार के सुपौल जिले के महिला थाना में गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। रंजना का आरोप है कि मेडिकल इलाज...