हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार की लंका का जनता दहन करेगी : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री और झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को राज्य के सीएम हेमंत सोरेन और उनके मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जुबानी हमले किए।

 

गढ़वा में पार्टी प्रत्याशी सत्येंद्र नाथ तिवारी के नामांकन के बाद चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसी सरकार है, जिसने बालू से लेकर पत्थर और कोयला से लेकर पानी तक का घोटाला किया है।

 

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने नौकरियों तक का गबन किया है। हेमंत सोरेन ने कहा था कि पांच लाख नौकरियां देंगे, उन्होंने अपने पिता की कसम खाई थी। लेकिन, नौकरियों के नाम पर ऐसा बवाल मचाया कि 20 लोगों की जान चली गई। माता-पिता अपने नौजवान बेटों का इंतजार करते रह गए। वे नौकरी नहीं, कफन लेकर आए।

 

चौहान ने कहा कि गढ़वा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर ने हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री रहते हुए रावण की तरह भ्रष्टाचार की लंका खड़ी कर ली। इस चुनाव में जनता उनकी लंका जलाने को तैयार है। उन्होंने मंत्री की तुलना कुंभकर्ण से करते हुए कहा कि वह साल में छह महीने सोता था और छह महीने खाता था, लेकिन आपके मंत्री बारह महीने खाते रहते हैं। वह कभी बालू खाते हैं, कभी पत्थर, तो कभी कोयला। वे केंद्र सरकार की ओर से भेजा गया जल जीवन मिशन योजना का 5,500 करोड़ रुपए खा गए।

 

उन्होंने जेल में बंद झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का जिक्र करते हुए कहा कि उनके पीए के नौकर के घर से करोड़ों मिले। इसी तरह झारखंड के कांग्रेस सांसद के पास से 350 करोड़ मिला। ये पैसे झारखंड के संसाधनों को लूटकर इकट्ठा किए गए थे। यही वजह है कि उनके खिलाफ ईडी के छापे पड़े हैं।

 

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता बालू के लिए तरस रही है। पीएम आवास बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा। हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि लोगों को मुफ्त बालू मिलेगा, लेकिन इसे बाल्टियों में भरकर बेचा जा रहा है। हमारी सरकार आएगी तो हम लोगों के मकान बनाने के लिए बालू को पूरी तरह मुफ्त कर देंगे। जिस दिन एनडीए की सरकार बनेगी, उसी दिन कैबिनेट मीटिंग में 2 लाख 87 हजार नौकरियों का ऐलान किया जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका और भारत, होगी हाई-वोल्टेज टक्कर

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्‍ट इंडीज और भारत...

25 साल की किस्मत ने लिया यू-टर्न, भारतीय बिजनेसमैन ने जीता 9 करोड़ का जैकपॉट

By Reporter 1 / February 17, 2026 / 0 Comments
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *