बाॅलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शाही शादी की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं। दोनों ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा में शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद से ही ये कपल अपनी शादी की रस्मों से जुड़ी ढेर सारी तस्वीरें शेयर कर रहा है। हाल ही में कैटरीना-विक्की ने अपनी शादी से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।
विक्की-कैटरीना द्वारा फोर्ट बड़वारा के बीच करवाए इस रोमांटिक फोटोशूट की तस्वीरें इस समय सुर्खियों में हैं। लुक की बात करें तो कैटरीना फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में स्टनिंग दिख रही हैं।
इस साड़ी को कैटरीना ने मैचिंग ब्लाउज के टीमअप किया है। इस साड़ी के साथ कैटरीना ने मैचिंग नेट दुपट्टा कैरी किया है। हाथों में लगी मेहंदी, हैवी नेकलेस और झुमके कैटरीना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं।
वहीं विक्की शेरवानी पहने हैंडसम लग रहे हैं। गुलाब के फूलों के बीच करवाए इस फोटोशूट में विक्की कैटरीना का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। एक तस्वीर में कैटरीना बड़ा सा घूंघट लिए नजर आ रही हैं। वहीं विक्की हाथों में फूल थाम उन्हें निहारते दिख रहे हैं।
एक तस्वीर में विक्की कैटरीना के माथे को चूमते नजर आ रहे हैं। एक-दूजे के प्यार में खोए विक्की कैटरीना इस तस्वीर में एकदम राजा रानी जैसा फील दे रहे हैं। फैंस विक्की कैटरीना की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले कैटरीना ने अपनी वेडिंग डे की तस्वीरें शेयर की थी। ये तस्वीरें कैटरीना के एंट्री के दौरान की थी। इन तस्वीरों को भी फैंस ने काफी पसंद किया। गौरतलब है कि शादी के इस समारोह को लेकर पूरे देश में पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही थी। शादी की रस्मों की शुरुआत 7 दिसंबर को संगीत सेरेमनी के साथ हुई थी। मेहंदी की रस्म 8 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद 9 दिसंबर को शादी हुई।
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
Ram Navami 2026 के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर आज के...
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...