Google Analytics Meta Pixel कोंडागांव जिले में बीमारों के इलाज के लिए घर पहुंंच रही फिजियोथैरेपी - Ekhabri.com

कोंडागांव जिले में बीमारों के इलाज के लिए घर पहुंंच रही फिजियोथैरेपी

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अंदरुनी गांवों तक पहुंच रही है चिकित्सा सुविधाएं
रायपुर। लकवा, जोड़ों का दर्द, शारीरिक संतुलन की समस्या, गर्दन की जकड़कन, लड़खड़ाहट जैसी बहुत सी ऐसी बीमारियां हैं जिनके इलाज में फिजियोथैरेपी बहुत कारगर होती है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अक्सर इस बात से या तो अनजान रहते हैं, या फिर शहरों में ही यह सुविधा उपलब्ध होने के कारण वे इसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। ऐसी बीमारियों का उपचार वे जड़ी-बूटियों अथवा परंपरागत तरीके से करने का प्रयास करते हैं, जिससे कई बार स्थिति बुरी तरह बिगड़ भी जाती है। इन्हीं सब बातों का ध्यान रखते हुए कोंडागांव जिला प्रशासन ने फिजियोथैरेपी की सुविधा को ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर तक पहुंचाने के लिए- फिजियोथैरेपी तुमचो दुआर अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान के तहत अब तक 651 लोगों का उपचार किया जा चुका है।
ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न स्तरों पर कदम उठाए जा रहे
राज्य में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए विभिन्न स्तरों पर कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विकासखंड से लेकर जिला स्तर तक सभी सरकारी अस्पतालों को सर्वसुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी के अनुरूप अब विकासखंड स्तर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति तथा आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था की जा चुकी है। कोंडागांव जिले में भी ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा अधोसंरचना लगातार मजबूत हो रही है। अस्पतालों में उपलब्ध इन चिकित्सा सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने तथा बीमारियों को लेकर ग्रामीणों में वैज्ञानिक जागरूकता लाने के लिए फिजियोथैरेपी विशेषज्ञों की सेवाएं गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं। फिजियोथैरेपी तुमचो दुआर अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर मरीजों की जांच की जाती है एवं उनका उपचार किया जाता है। इससे महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को विशेष रूप से लाभ हो रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लकवा, जोड़ों का दर्द, बैलेंसिंग की समस्या, कपंकपी, लड़खड़ाहट, चलने फिरने में असमर्थता, श्वास की समस्या (दमा), शरीर के किसी भाग में झुनझुनाहट या शून्यपन आ जाना, गर्दन की जकड़न, पार्किंसन, अस्थिबाधा, मांसपेशियों के दर्द, हड्डियों के दर्द, जैसे विलक्षण रोगों से पीड़ित लोगों को उपचार की घर पहुंच सेवा दी जा रही है।
फिजियोथैरेपी सुविधा को लेकर इस तरह की मुहिम चलाने वाला कोंडागांव पहला जिला
इस अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विगत 27 जनवरी को कोंगेरा में आयोजित आमसभा में फिजियोथैरेपी तुमचो दुआर के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया था। श्री बघेल के निर्देश पर इस अभियान के लिए डीएमएफ मद से एक वाहन की खरीदी गई है, ताकि जिले के अंदरुनी क्षेत्रों में स्थित गांवों तक भी फिजियोथैरेपी की सुविधा आसानी से पहुंचाई जा सके। राज्य में फिजियोथैरेपी सुविधा को लेकर इस तरह की मुहिम चलाने वाला कोंडागांव पहला जिला है। इस अभियान को शुरू करने से पहले लोगों को आधुनिक चिकित्सा से परिचित कराने तथा परंपरागत रूप से चली आ रही भ्रांतियों को दूर करने के लिए भी जिले में मुहिम चलाई गई। स्वास्थ्य कार्यकतार्ओं ने इसके लिए घर-घर जाकर मरीजों की जानकारी इकट्ठा की तथा लोगों को फिजियोथैरेपी से उपचार कराने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों के सामने फिजियोथैरेपी का लगातार प्रदर्शन किया। इस अभियान से विभिन्न बीमारियों से लंबे समय से पीड़ित लोगों को भी लाभ हो रहा है। कोरोना संक्रमण से उबर चुके उन लोगों का भी उपचार फिजियोथैरेपी से किया जा रहा है, जो मांस-पेशियों के दर्द से पीड़ित हैं। अब तक जिले के विभिन्न गांवों में में 23 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। विशेष शिविरों में पीड़ितों को फिजियोथैरेपी के सहायक उपकरणों का वितरण भी किया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...