एअर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की आधिकारिक वजहों का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन कुछ समय बाद ही हुए हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व पायलट अहसान खालिद ने सवाल उठाया कि विमान 600 फीट की ऊंचाई पर था, तो बड़ा सवाल यह है कि लैंडिंग गियर नीचे क्यों था? विमान के उड़ान भरते ही लैंडिंग गियर ऊपर उठा दिया जाता है। चूंकि लैंडिंग गियर नीचे था, इसलिए संभव है कि इंजन में खराबी का पहले ही पता चल गया हो।खालिद ने कहा कि वीडियो से पता चलता है कि विमान उड़ते समय नीचे आया। बीच हवा में कोई धमाका नहीं हुआ। हो सकता है विमान में पावर की कमी हो गई हो। इसे इंजन की खराबी का कारण माना जा सकता है। हालांकि, दोनों इंजनों के एकसाथ फेल होने की संभावना बहुत कम है। हो सकता है कि आखिरी कुछ सेकंड में विमान पक्षी से टकराया हो, जिससे दोनों इंजनों ने ताकत खो दी हो।पायलट की मेडे कॉल का जिक्र करते हुए खालिद ने कहा कि चालक दल को गड़बड़ी का पता था और उन्होंने इसे संभालने की कोशिश भी की। पर, सवाल यह है कि लैंडिंग गियर ऊपर क्यों नहीं था। विमान 600 फीट की ऊंचाई पर था। विमान में एक दिक्कत थी या कई, अभी कोई कुछ नहीं कह सकता। हादसे की सटीक वजहों का पता फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर और एसीएआरएस डाटा की जांच से चलेगा।
एक अन्य विमानन विशेषज्ञ के अनुसार, ड्रीमलाइनर जैसे भारी भरकम विमान को एयरोडायनामिक्स के हिसाब से सही टेकऑफ के लिए लंबा रनवे चाहिए होता है। हेलिकॉप्टर एक जगह से ही उड़ान भर लेता है, पर जहाज को फॉरवर्ड गति चाहिए होती है। इसके लिए उसे रनवे पर दौड़ाना पड़ता है। हो सकता है पूरे रनवे का इस्तेमाल न किया गया हो, जिससे उसे जरूरी फॉरवर्ड रफ्तार नहीं मिली और वह सही से टेकऑफ नहीं कर पाया। हालांकि फ्लाइटराडार 24 के मुताबिक, विमान ने पूरे रनवे का इस्तेमाल किया।
विशेषज्ञों के अनुसार, अहमदाबाद का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस था। विमान का इंजन फ्यूल और हवा के मिश्रण से चलता है। इसमें 1 किलो फ्यूल और 4 किलो हवा होती है। गर्मियों में यह अनुपात बिगड़ जाता है, क्योंकि हवा का घनत्व कम हो जाता है और वह फैलने लगती है। इससे फ्यूल इंजन को जरूरी पावर आपूर्ति नहीं कर पाती। मान लीजिए किसी दिन 30 डिग्री तापमान है और फ्यूल से इंजन को 100 यूनिट ऊर्जा मिल रही है। अगर अहमदाबाद में 43 डिग्री तापमान है तो इंजन को 60 यूनिट ही ऊर्जा ही मिलेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 23, 2026 /
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 23, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
March 23, 2026 /
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...
By User 6 /
March 21, 2026 /
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...
By User 6 /
March 26, 2026 /
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...
By User 6 /
March 24, 2026 /
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर/दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत देते हुए अप्रैल महीने में तिगुना राशन देने का ऐलान किया है। इस फैसले के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को एक साथ तीन महीने—अप्रैल, मई और जून 2026—का अनाज उपलब्ध...
By User 6 /
March 25, 2026 /
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...