न्यायधानी बिलासपुर में स्पा सेंटर के मालिक ने अपने ही स्टाफ के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है। दिल्ली की रहने वाली पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि संचालक ने रेप करने के बाद उसके दो अन्य दोस्त भी उसके साथ दुष्कर्म करना चाहते थे। पीड़ित लड़की ने स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित करने का भी गंभीर आरोप संचालक पर लगाया है। लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम बिलासपुर के तारबहार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर के व्यापार विहार में सनराइज थाई बॉडी स्पा सेंटर संचालित है । इस स्पा सेंटर में दिल्ली में रहने वाली युवती काम करती थी। आरोप है कि स्पा सेंटर की आड़ में यहां बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है। स्पा सेंटर में काम करने वाली लड़की ने आरोप लगाया है कि रायपुर शंकर नगर में रहने वाले विश्वजीत सेनगुप्ता द्वारा बाहर से लड़कियों को बुलाकर स्पा सेंटर की आड़ में ग्राहकों को लड़कियां परोसा जाता था।
दिल्ली से स्पा सेंटर में नौकरी करने आयी युवती का आरोप है कि शुक्रवार की रात मौका पाकर स्पा सेंटर के संचालक विश्वजीत सेनगुप्ता ने पहले तो उसे शराब पिलाया और फिर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद भी जब उसका मन नही भरा तो आरोपी ने पीड़ित लड़की को दो अन्य लोगों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए जोर देने लगा।
इस घटना से दहशत में आई पीड़ित लड़की किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाते हुए पुलिस थाने पहुंची। पीड़िता ने इस पूरे घटना की शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी विश्वजीत सेन गुप्ता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By Reporter 5 /
August 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
By User 6 /
August 17, 2026 /
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...