अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य में एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में पंजाब मूल की एक सर्जन, उनके पति और दो बच्चों सहित 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शनिवार को, कोलंबिया काउंटी एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले हुआ। सर्जन की पहचान डॉ. जॉय सैनी के रूप में हुई है, जो एक यूरोगाइनोकॉलेजिस्ट और महिला पेल्विक रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन थीं। उनके साथ पति माइकल ग्रॉफ, बेटी करेना ग्रॉफ, बेटे जैरेड ग्रॉफ और उनके-उनके साथी जेम्स सैंटोरो व अलेक्सिया कुइयुतास डुआर्ते भी विमान में सवार थे। विमान के पायलट सर्जन के पति थे।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) के जांचकर्ता अल्बर्ट निक्सन ने बताया कि विमान मित्सुबिशी एमयू2बी ने न्यूयॉर्क शहर के उपनगर वेस्टचेस्टर एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और कोलंबिया काउंटी एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला था। उन्होंने कहा कि पायलट पहली लैंडिंग मिस कर गया और दूसरी कोशिश के लिए अनुमति मांगी। लेकिन एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को असामान्य रूप से नीची उड़ान पर पाया और अलर्ट भेजने की कोशिश की, पर पायलट जवाब नहीं दे सका। विमान हवाई अड्डे से करीब 10 मील दूर, मैसाचुसेट्स राज्य की सीमा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
पारिवारिक बयान के अनुसार, माइकल ग्रॉफ एक न्यूरोसर्जन और अनुभवी पायलट थे। उन्हें बचपन में 16 वर्ष की उम्र में अपने पिता से उड़ान भरना सीखने के बाद से उड़ान का शौक था। उनकी बेटी करेना ग्रॉफ मेडिकल छात्रा थीं और उनके साथी जेम्स सैंटोरो एक इंवेस्टमेंट बैंकर थे। बेटा जैरेड ग्रॉफ और उनकी साथी अलेक्सिया, जो कि लॉ की छात्रा थीं, भी इस दुखद हादसे का शिकार हो गए। डॉ. सैनी और ग्रॉफ की एक और बेटी अनिका और सैनी की मां कुलजीत सिंह इस दुर्घटना में बची हैं।
बता दें कि यह अमेरिका में तीन दिनों में हुआ दूसरा विमान हादसा है। इससे पहले शुक्रवार को दक्षिण फ्लोरिडा में एक सेसना 310 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं, गुरुवार को मैनहैटन के पास हडसन नदी में एक स्पेनिश परिवार को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत सभी छह लोग मारे गए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...