Google Analytics Meta Pixel बारिश से दुबई पानी-पानी, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन सब बंद - Ekhabri.com

बारिश से दुबई पानी-पानी, एयरपोर्ट-रेलवे स्टेशन सब बंद

संयुक्‍त अरब अमीरात के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद हालात भयावह नजर आए। राजधानी दुबई में बाढ़ जैसे हालात बन गए। दुबई की सड़कों, घरों और मॉल में पानी भर गया। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से ‘सतर्क’ रहने की अपील की है। अलर्ट आज बुधवार शाम 6 बजे तक के लिए जारी किया गया है।

 

 

 

दुबई के अलावा ओमान में भी भारी बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश से यहां 18 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा अबू धाबी, अल ऐन जैसे शहरों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई प्रमुख हाईवे और एयरपोर्ट पर पानी भर गया, जिसकी वजह से हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के चलते कई लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

 

 

 

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने दुबई, अबू धाबी और शारजाह समेत कई क्षेत्रों में और भारी बारिश की संभावना जताई है। दुबई, अबू धाबी, शारजाह और अमीरात की अन्‍य जगहों पर ना केवल भारी बारिश की संभावना है बल्कि ओलावृष्टि भी संभव है।” लोगों को अपने वाहनों को बाढ़ संभावित क्षेत्रों से दूर, सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर पार्क करने की सलाह दी गई है। बारिश से लोगों से मस्जिदों के बजाय घर पर ही नमाज अदा करने को कहा गया है। अधिकारियों ने जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने की सलाह दी है।

 

 

 

भारी बारिश और तूफान के कारण दुबई अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर पानी ही पानी नजर आया। 50 से अधिक उड़ानों को रद्द भी किया गया है। दुबई एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि भीषण तूफानकी वजह से समस्या हुई, लेकिन अब रिकवरी मोड में हैं। दुबई मेट्रो की रेड लाइन सेवाएं बाधित हुई हैं। कई मेट्रो स्‍टेशनों पर पानी भर गया। दुबई से अबू धाबी, शारजाह और अजमान की बस सेवाओं पर भी ब्रेक लग गई। शॉपिंग सेंटर, दुबई मॉल और मॉल ऑफ एमिरेट्स में भी पानी भर गया।

Read Also  कश्मीरी आतंकी अब बिहार से भी लाने लगे हैं हथियार

 

 

 

संयुक्‍त अरब अमीरात एक रेगिस्तानी देश है, जहां बारिश असामान्‍य घटना है। इस बीच, भारी बारिश के चलते पूरे यूएई में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ओलावृष्टि के साथ तूफान की संभावना भी जताई गई है। संयुक्त अरब अमीरात के कुछ इलाकों में 24 घंटों के दौरान 80 मिलीमीटर (3.2 इंच) से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जो वार्षिक औसत से अधिक है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *