कैलिफोर्निया के कोचेला में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में संदिग्ध को बंदूक, कारतूस और कई फर्जी पासपोर्ट संग गिरफ्तार किया गया है। बीबीसी के अनुसार, 49 वर्षीय संदिग्ध वेम मिलर काले रंग की एसयूवी चला रहा था, जब उसे सुरक्षा चौकी पर पुलिसकर्मियों ने रोका। तलाशी के दौरान उसके पास से दो हथियार और एक “हाई-कैपेसिटी मैगजीन” बरामद हुई।
यूएस सीक्रेट सर्विस ने दावा किया है कि ट्रंप “पर कोई खतरा नहीं था”, साथ ही कहा कि इस घटना से सुरक्षा अभियानों पर कोई असर नहीं पड़ा है। रिवरसाइड काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि मिलर को “बिना किसी घटना को अंजाम दिए” हिरासत में ले लिया गया और उस पर भरी हुई बंदूक और हाई-कैपेसिटी मैगजीन (उच्च क्षमता वाली मैगजीन) रखने का मामला दर्ज किया गया।
स्थानीय शेरिफ ने संदिग्ध को “पागल” बताया और उनके कार्यालय ने कहा कि इस मुठभेड़ से ट्रंप या रैली में शामिल होने वालों की सुरक्षा पर कोई असर नहीं पड़ा। जबकि रिवरसाइड काउंटी के शेरिफ चैड बियान्को ने कहा (बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार) कि संदिग्ध के दिमाग में क्या चल रहा था, इस बारे में अनुमान लगाना असंभव है। कहा कि उन्हें “पूरा विश्वास है” कि उनके अधिकारियों ने ट्रंप की तीसरी हत्या की कोशिश को नाकाम किया।
उन्होंने कहा कि यह साबित करना असंभव है कि उस व्यक्ति का इरादा क्या था। एक संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारी ने सीबीएस न्यूज़ को बताया कि इस घटना से जुड़े हत्या के प्रयास का कोई संकेत नहीं मिला है। संघीय अधिकारियों का कहना है कि वे अभी भी घटना की जांच कर रहे हैं। बियान्को एक निर्वाचित अधिकारी और रिपब्लिकन हैं जिन्होंने पहले भी ट्रंप के समर्थन में बयान दिया है। वह ट्रंप के चुनाव अभियान के एक प्रतिनिधि के रूप में भी काम कर रहे हैं।
यह घटना ट्रंप के मंच पर आने से एक घंटे पहले की बताई जा रही है। इस तरह कथित तौर पर ये ट्रंप पर हमले की ये तीसरी नाकाम कोशिश है। शेरिफ ने कहा कि जैसे ही संदिग्ध रैली की बाहरी परिधि में पहुंचा सब सामान्य था लेकिन जैसे ही वो अंदर पहुंचा, “कई अनियमितताएं ” दिखने लगी। शेरिफ बियान्को ने बताया कि, वाहन पर फर्जी लाइसेंस प्लेट थी और जांच में भीतर कुछ “गड़बड़ी” भी दिखी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 20, 2026 /
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
By User 6 /
August 20, 2026 /
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 25, 2026 /
रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...