अल्लू अर्जुन स्टार ब्लॉकबस्ट फिल्म ‘पुष्पा’ के सीक्वल ‘पुष्पा 2’ मच अवेटेड फिल्मों में से एक हैं। इस मूवी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है और दावे किए जा रहे हैं कि ये इंडियन बॉक्स ऑफिस सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ओपनिंग डे से लेकर लाइफटाइम कलेक्शन तक, ‘पुष्पा 2’ हर रिकॉर्ड का धाराशाई कर सकती है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।
दरअसल, मेकर्स फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए लगातार नई स्ट्रैटजी का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, दशहरा के मौके पर मेकर्स ने ‘पुष्पा 2’ का नया पोस्ट जारी किया था। नए पोस्टर के साथ, मेकर्स ने ये अपडेट भी दिया था कि फिल्म ट्रैक पर है और 6 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसी के साथ मेकर्स ने उन सभी अफवाहों को भी खारिज कर दिया, जिनमें कहा जा रहा था कि ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
हालांकि अब तारीख फाइनल होती दिख रही है, लेकिन कुछ अफवाहें ये भी फैली हुई हैं कि फिल्म के मेकर्स पुष्पा 2 को एक्चुअल रिलीज से एक दिन पहले रिलीज कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 5 दिसंबर को आ सकती है। इस तरह फिल्म को चार दिनों का एक्सटेंडेड वीकेंड मिलेगा। हालांकि, ये क्लियर नहीं है कि ये फुल फ्लैज्ड रिलीज होगी या 5 दिसंबर को इसका पेड प्रीव्यू किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म के 5 दिसंबर को रिलीज करने के बारे में कुछ ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है।
अगर ‘पुष्पा 2’ का पेड प्रीव्यू होता है को तो फिल्म के पास बंपर 175 करोड़ की ओपनिंग करने का मौका होगा। पूरे देश में ऑन-ग्राउंड क्रेज़ और एक्साइटमेंट के बीच ये फिल्म अकेले पेड प्रीव्यू के जरिये 15 करोड़ या उससे भी ज्यादा का कलेक्शन कर सकती है। वहीं, तय तारीख के दिन (6 दिसंबर) को, फिल्म अकेले तेलुगु राज्यों और हिंदी बेल्ट से 140 करोड़ की कमाई करने की क्षमता रखती है। इससे इसका कलेक्शन 155 करोड़ या उससे ज्यादा होगा। बाकी के 15 या 20 करोड़ ये साउथ राज्यों से आसानी से कमा सकती है।
अगर पेड प्रीव्यू आयोजित किए जाते हैं, तो पुष्पा 2 को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती दिन में 175 करोड़ की कमाई दर्ज करने का मौका मिल सकता है, जो वाकई ऐतिहासिक होगा। अब तक, आरआरआर 134 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...