फिल्मी पर्दे पर जब नई जोड़ियां आती हैं तो किसी की कैमस्ट्री इतनी पसंद की जाती है कि फिल्म हिट हो जाती है तो कुछ जोड़ियां पसंद नहीं आती हैं। हालांकि फिल्मों का हिट या फ्लॉप होना कहानी पर होता ही है, लेकिन साथ में लीड अभिनेता और अभिनेत्री की कैमिस्ट्री का मिलना भी जरूरी होता है। कुछ ऐसी जोड़ियां इस साल पर्दे पर आने को तैयार हैं, जिन्हें साथ में आने का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। जून से दिसंबर 2024 तक कई बेहतरीन फिल्मे आने वाली हैं। इनमें कुछ ऐसी नई जोड़ियां देखने को मिलेंगी, जिनके साथ आने का इंतजार काफी समय से था।
कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी
फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग शुरू है और ये दिवाली 2024 तक रिलीज होगी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार तृप्ति डिमरी नजर आएंगी और सेट से ये कपल तस्वीरें शेयर करता रहता है।
विक्रांत मैसी और मॉनी रॉय
देवंग भवसर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ब्लैकआउट इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार आपको विक्रांत मैसी और मौनी रॉय की जोड़ी नजर आएगी।
विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी
19 जुलाई को फिल्म बैड न्यूज रिलीज होगी, जिसे करण जौहर के प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी पहली बार साथ नजर आएंगे।
आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान
29 नवंबर को फिल्म मेट्रो इन दिनों का निर्देशन अनुराग बासु कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू है और ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। इसमें सारा अली खान के साथ आदित्य रॉय कपूर पहली बार नजर आएंगे।
जॉन अब्राहम और शारवरी
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म वेदा 12 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार जॉन अब्राहम के साथ शारवरी नजर आएंगी। ये फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।
शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े
रॉशन एंड्रूयूस के निर्देशन में बनने वाली फिल्म देवा में शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद के साथ पहली बार पूजा हेगड़े नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
अक्षय कुमार और राधिका मदान
सुधा कोंगरा प्रसाद के निर्देशन में बनी फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें पहली बार अक्षय कुमार और राधिका मदान नजर आएंगे। इनकी उम्र में काफी गैप है, लेकिन पर्दे पर इन्हें पहली बार देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं।
रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी
फिल्म डॉन 3: द फाइनल चैप्टर का निर्देशन और निर्माण फरहान अख्तर करेंगे। इसमें पहली बार आपको रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएगी। ये फिल्म डॉन फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट होगी।
वरुण धवन और वामिका गब्बी
31 मई 2024 को फिल्म बेबी जॉन रिलीज रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन कलीस ने किया है और इसमें नई जोड़ी देखने को मिलेगी। फिल्म में वरुण धवन के साथ पंजाबी एक्ट्रेस वामिका गब्बी नजर आएंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 7, 2026 /
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
By User 6 /
August 7, 2026 /
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
By User 6 /
August 10, 2026 /
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
By User 6 /
August 8, 2026 /
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
By User 6 /
August 11, 2026 /
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...
By User 6 /
August 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...