Google Analytics Meta Pixel गांधी जयंती पर ऑक्सीज़ोन में हुआ “प्लॉगाथान” का आयोजन - Ekhabri.com

गांधी जयंती पर ऑक्सीज़ोन में हुआ “प्लॉगाथान” का आयोजन

रायपुर। गांधी जयंती पर “बंच ऑफ फूल्स“ सहित रायपुर के एनजीओ ने स्वच्छता का संदेश देने ऑक्सीजोन में प्लॉगाथॉन का आयोजन कर इस हरीतिमायुक्त उद्यान की सफाई में अपना श्रमदान दिया। यह कार्यक्रम रायपुर स्मार्ट सिटी लि., नगर निगम, वन विभाग, स्वच्छ भारत मिशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होकर महापौर श्री एजाज़ ढेबर ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों के अनुरूप स्वच्छता में सभी की भागीदारी का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष एवं रायपुर (उत्तर) विधायक कुलदीप जुनेजा, एसीबी चीफ आरिफ शेख, नगर निगम कमिश्नर मयंक चतुर्वेदी, एनएसएस की राज्य समन्वयक नीता बाजपेयी ने भी स्वयं श्रमदान कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

स्वच्छता का संदेश देने निरंतर प्रयासरत “बंच ऑफ फूल्स“ की टीम ने 350 वाँ कार्यक्रम पंडरी में बने ऑक्सीज़ोन में आयोजित किया एवं दीवारों को आकर्षक रूप देते हुए प्लास्टिक कचरे को अलग किया। इस श्रमदान से 102 बोरी कचरा निकाला गया, जिसका निपटान रायपुर नगर निगम द्वारा किया गया।


पंडरी स्थित ऑक्सीजोन में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत सरल सरिता भजनामृत ग्रुप द्वारा गांधी जी के प्रिय भजनों की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके पश्चात लगभग 400 युवाओं ने इस ऑक्सीजोन के 17 एकड़ क्षेत्र में बिखरे कचरे को बीनने 18 दलों में विभक्त होकर स्वच्छता के अभियान का संचालन किया।

एसीबी चीफ आरिफ शेख भी इन युवाओं के उत्साहवर्धन के लिए इस प्लॉगाथॉन का हिस्सा बने। इस मौके पर छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने एनजीओ “बंच ऑफ फूल्स“ की कार्यकर्ता अनु द्वारा पुराने कागजों से निर्मित महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं युवाओं के इस अभियान को सभी के लिए अनुकरणीय बताया।

Read Also  आज का राशिफल



इस अवसर पर महापौर एजाज़ ढेबर ने उपस्थित युवाओं और सभी गणमान्य नागरिकों को शहर की स्वच्छता में सहयोग की शपथ दिलायी एवं इस अभियान में सम्मिलित सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए। युवाओं को संबोधित करते हुए नगर निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी लि. के एमडी मयंक चतुर्वेदी ने बंच ऑफ फूल्स, एनएसएस, एनसीसी के युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके इन प्रयासों से स्वच्छता जागरूकता को एक नई दिशा मिली है।

कार्यक्रम में ब्रिगेडियर आशीष दास, नगर निगम के अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव, रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के महाप्रबंधक आशीष मिश्रा, स्वच्छ भारत मिशन के सहायक नोडल अधिकारी रघुमणि प्रधान, रायपुर वन मंडल के रेंजर ऋषिन शर्मा, डिप्टी रेंजर शरद डडसेना, ऑक्सीजोन गार्डन प्रभारी प्रमिला साहू, बंच ऑफ फूल्स के फाउंडर सतीश भुआलका, सहित एनसीसी के कार्यक्रम अधिकारी विनय कुमार, एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अनिल कुमार रामटेके, एनएसएस की प्रोग्राम ऑफिसर रात्रि लहरी, सुनीता चंसोरिया, नेहरू युवा केन्द्र के जिला समन्वयक अर्पित तिवारी, मंगल भवन अग्रवाल समाज के संचालक सीताराम अग्रवाल, आस एक प्रयास के सुरेन्द्र बैरागी, शुभारंभ फाउंडेशन की सीमा कटंकवार सहित सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। इस अभियान में गुरूकुल कॉलेज, महंत कॉलेज, पैलोटी कॉलेज, दुर्गा कॉलेज, छ.ग. कॉलेज, डिग्री गर्ल्स कॉलेज, अग्रसेन कॉलेज, नवीन कन्या महाविद्यालय, साइंस कॉलेज, मैट्स यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं भी शामिल थें।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

मेरी बेटी–मेरा अभिमान अभियान शुरू, गांव-गांव विकास का संकल्प

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...