कोरोना की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में वे लोग भी संक्रमित हो गए, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों या एक डोज ली थी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के अध्ययन से साफ हुआ है कि इसके लिए मुख्यतौर पर कोरोना वायरस का डेल्टा वैरिएंट जिम्मेदार है। हालांकि, वैक्सीन लेने वालों को अस्पताल में भर्ती होने की नौबत बहुत कम आई और मौतें भी न के बराबर हुईं।
आइसीएमआर के एक वरिष्ठ विज्ञानी ने बताया कि अध्ययन में महाराष्ट्र, केरल, गुजरात, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर, असम, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, दिल्ली, बंगाल और तमिलनाडु से कुल 677 ऐसे केस लिए गए, जिन्होंने वैक्सीन की कोई न कोई डोज ले रखी थी। इनमें से 71 ने कोवैक्सीन, 604 ने कोविशील्ड और दो ने चीनी वैक्सीन सिनोफार्म लगवाई थीं। अध्ययन में पाया गया कि वैक्सीन लेने वालों में से 86 फीसद से अधिक संक्रमण डेल्टा वैरिएंट के कारण हुआ है, जिसे भारत में दूसरी लहर के लिए मुख्यतौर पर जिम्मेदार माना जाता है। इसके अलावा कप्पा और अल्फा वैरिएंट भी कुछ मामलों में पाए गए।
विज्ञानी के अनुसार अध्ययन से एक बार फिर साबित हुआ है कि वैक्सीन भले ही संक्रमण रोकने में पूरी तरह से सफल नहीं हो, लेकिन उसकी गंभीरता को कम करने में कारगर है। अध्ययन में शामिल 677 मामले में सिर्फ तीन की मौत हुई, जो कुल संक्रमितों का 0.04 फीसद है। जबकि कोरोना के कारण मृत्युदर अब भी 1.33 फीसद बनी हुई है। इसी तरह से 677 संक्रमितों में से केवल 67 को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत पड़ी, जो कुल संक्रमितों का 9.9 फीसद है।
संक्रमण के हल्के लक्षण मिले
आइसीएमआर ने अध्ययन में यह भी जानने की कोशिश की कि वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित होने वालों में कौन-कौन से लक्षण देखे गए। इसमें पाया गया कि सबसे अधिक 69 फीसद में बुखार, 56 फीसद में सिरदर्द व जी-मिचलाना, 45 फीसद में खांसी, 37 फीसद में गले में दर्द, 22 फीसद में स्वाद और गंध का चले जाना, छह फीसद ने दस्त, छह फीसद ने सांस लेने में तकलीफ और एक फीसद में आंख में जलन व लाली की श्ािकायत देखने मिली है।
दूसरी लहर में सांस लेने में तकलीफ के ज्यादा मामले मिले
यह निष्कर्ष इसीलिए भी अहम है कि दूसरी लहर में अधिकांश संक्रमितों में सांस लेने की शिकायत देखी गई थी और इसी कारण आक्सीजन की किल्लत खड़ी हो गई थी, जबकि वैक्सीन लेने वालों में से सिर्फ छह फीसद में ही सांस लेने की तकलीफ देखने को मिली।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By User 6 /
October 29, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 25 हजार रुपये की रिश्वत से जुड़े वायरल वीडियो एक सामने आया है। इस वीडियो में ऋषिपुरी गोस्वामी रिश्वत लेते नजर आए है, जिनपर प्रशासन ने कार्रवाई की है। जानकारी है कि तहसीलदार की जांच में रिश्वत...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By Reporter 5 /
October 29, 2026 /
दुर्ग में 29 और 30 अक्टूबर को स्कूलों में छुट्टी, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खराब मौसम और भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो...