Google Analytics Meta Pixel मशहूर कॉमेडियन को जान से मारने की साजिश, दो शूटर गिरफ्तार - Ekhabri.com

मशहूर कॉमेडियन को जान से मारने की साजिश, दो शूटर गिरफ्तार

मशहूर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुनव्वर फारुकी को जान से मारने की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के दो शूटरों, राहुल रामफल और साहिल रमेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2025 में मुंबई के डोंगरी और बांद्रा इलाकों में मुनव्वर के घरों की रेकी की थी। इसके बाद बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान उन पर हमला करने की योजना बनाई गई, जो आखिरी समय में विफल हो गई।

 

 

दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ साझा की है। पुलिस के अनुसार, शूटरों ने 10 से 15 सितंबर के बीच मुनव्वर के डोंगरी स्थित पुराने घर की रेकी की, जहां वह कभी-कभी आते थे। इस दौरान उन्हें मुनव्वर के बांद्रा वाले नए घर की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने वहां भी रेकी की। हालांकि, मुंबई में हमले के लिए उपयुक्त मौका न मिलने और असहजता के कारण शूटरों ने योजना को अंजाम नहीं दिया।

 

 

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के इनपुट्स के आधार पर जांच तेज कर दी गई है। शूटरों ने अपने आका रोहित गोदारा को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसने बेंगलुरु में हमले की साजिश रची। शूटरों को पता था कि मुनव्वर बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। 15 से 20 सितंबर के बीच उन्होंने कार्यक्रम स्थल और मुनव्वर की गाड़ी की रेकी की। लेकिन, ऐन वक्त पर मुनव्वर की गाड़ी बदलने और शूटरों के बीच तालमेल की कमी के कारण हमला नाकाम रहा।

 

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शूटरों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है। यह घटना मुनव्वर की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठाती है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ इस साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

19 मार्च से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, इस दिन से विक्रम संवत 2083

By User 6 / March 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल Chaitra Navratri इस वर्ष 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार इसी दिन से Vikram Samvat 2083 की भी शुरुआत होगी, जिसे सिद्धार्थ संवत के नाम से...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *