कनाडा ने यूरोपीय संघ (ईयू) के महत्वाकांक्षी सुरक्षा कार्यक्रम ‘सिक्योरिटी एक्शन ऑफ यूरोप’ (सेफ) में शामिल होने के लिए चल रही बातचीत सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सोमवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में इसकी पुष्टि की। कार्नी ने कहा कि अब कनाडा और यूरोपीय संघ दोनों ही इस द्विपक्षीय ‘सेफ’ समझौते को जल्द से जल्द औपचारिक रूप से मंजूरी देने की दिशा में काम करेंगे ताकि आने वाले हफ्तों में कनाडा की इस कार्यक्रम में आधिकारिक भागीदारी शुरू की जा सके।
प्रधानमंत्री कार्नी के अनुसार, ‘सेफ’ में शामिल होने से कनाडा के रक्षा उद्योग को यूरोपीय बाजार में बड़े अवसर मिलेंगे। इससे न सिर्फ कनाडा के रक्षा उपकरण बनाने वाले उद्योगों को नया विस्तार मिलेगा, बल्कि कनाडाई सेना को भी अधिक भरोसेमंद और विविध आपूर्तिकर्ताओं तक पहुंच बनेगी।
उन्होंने कहा कि यह समझौता कनाडा में बड़े पैमाने पर निजी निवेश को आकर्षित करेगा, जिससे उच्च वेतन वाली नौकरियां पैदा होंगी, घरेलू उद्योग मजबूत होंगे और अटलांटिक क्षेत्र में सामूहिक रक्षा क्षमता बढ़ेगी। कार्नी ने बताया कि ‘सेफ’ में शामिल होने के बाद कनाडा यूरोप के बाहर का एकमात्र देश होगा, जिसे इस तरह की ‘अधिमान्य पहुंच’ यानी विशेष पहुंच मिलेगी। इसे कनाडा की अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा भूमिका और रक्षा सहयोग के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
सरकार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, कनाडा अब एक नई रक्षा निवेश एजेंसी स्थापित करेगा। इस एजेंसी का उद्देश्य रक्षा निवेश से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाना, मंजूरी प्रणाली को केंद्रीकृत करना और देश की औद्योगिक क्षमता को मजबूत करना होगा। इससे रक्षा क्षेत्र में तेजी से फैसले लेने और निवेश बढ़ाने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि यूरोपीय संघ की परिषद ने मई में ‘सेफ’ की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह कार्यक्रम कुल 150 अरब यूरो (करीब 174 अरब डॉलर) की वित्तीय सहायता के माध्यम से सदस्य देशों को रक्षा और सुरक्षा उपकरण खरीदने के लिए दीर्घकालिक, कम ब्याज दर वाले ऋण प्रदान करता है। इसकी मदद से यूरोप अपनी सामूहिक रक्षा क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की तैयारी भी मजबूत कर रहा है। कनाडा और यूरोपीय संघ ने जून में सुरक्षा और रक्षा साझेदारी पर हस्ताक्षर किए थे, जो दोनों के बीच सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग का मूल ढांचा तैयार करता है। ‘सेफ’ समझौते के साथ यह साझेदारी अब और अधिक सुदृढ़ होने जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 29, 2026 /
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...
By User 6 /
April 1, 2026 /
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...
By User 6 /
April 2, 2026 /
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...
By User 6 /
March 31, 2026 /
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...
By User 6 /
March 30, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...
By User 6 /
March 28, 2026 /
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...
By User 6 /
March 31, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...
By User 6 /
March 28, 2026 /
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए समर्पित होता है। वर्ष 2026 में कामदा एकादशी को लेकर तिथि को लेकर कई लोगों में भ्रम बना...