केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों या मंत्रियों को पद से हटाने के लिए तीन नए विधेयकों को संसद में पेश करने की योजना बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार 20 अगस्त को केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025, और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025 को लोकसभा में पेश करेंगे और इन्हें संसद की संयुक्त समिति को भेजने का प्रस्ताव भी रखेंगे। नया प्रस्तावित बिल कहता है कि यदि प्रधानमंत्री, कोई केंद्रीय मंत्री, कोई मुख्यमंत्री या किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का मंत्री गिरफ्तार होकर लगातार 30 दिनों तक हिरासत में रहता है, तो उन्हें 31वें दिन इस्तीफा देना होगा या स्वतः पद से हटा माना जाएगा।
इन विधेयकों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। विपक्षी दलों ने इसे मनमाना और विपक्ष को अस्थिर करने की साजिश करार दिया है।TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा,240 सीटों वाली बीजेपी संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। वहीं, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी विपक्षी दलों के मुख्यमंत्रियों को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पक्षपातपूर्ण और मनमाने ढंग से गिरफ्तार करवाकर उन्हें तुरंत पद से हटाने की रणनीति पर काम कर रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार चुनाव में विपक्षी मुख्यमंत्रियों को हराने में नाकाम रही है और अब इस तरह के कानून के जरिए उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, यह किस तरह का दुष्चक्र है? अब गिरफ्तारी को लेकर किसी दिशा-निर्देश की जरूरत नहीं। विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी अनियंत्रित और अनुचित है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रस्तावित कानून में गिरफ्तारी के तुरंत बाद मौजूदा मुख्यमंत्री को हटाने का प्रावधान शामिल है।
- केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक 2025: केंद्रशासित प्रदेशों में शासन व्यवस्था से संबंधित नियमों में बदलाव।
- संविधान (130वां संशोधन) विधेयक 2025: गंभीर आपराधिक आरोपों में गिरफ्तारी के बाद शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं को हटाने का प्रावधान।
- जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक 2025: जम्मू-कश्मीर की प्रशासनिक व्यवस्था में संशोधन।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...