राहुल का नाम लिए बिना पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के वर्ल्ड ग्लोबल समिट को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस माओवादी आतंक को छिपाती है। इनके शासन में देश का करीब हर बड़ा राज्य नक्सली हिंसा और माओवादी आतंक की चपेट में था। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा- मैं बहुत जिम्मेदारी से बोलता हूं, जो माथे पर संविधान लेकर नाचते हैं। वो आज भी माओवादियों की रक्षा में दिन रात लगे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते दशक में हजारों नक्सलियों ने हथियार डाले हैं। पिछले 75 घंटों में ही 303 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। एक जमाने में जिनका 3 नॉट 3 चलता था, आज वो 303 सरेंडर हुए हैं। इनमें से किसी पर 1 करोड़, किसी पर 15 लाख और किसी पर 5 लाख का इनाम घोषित था।

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब आतंकी हमलों के बाद चुप नहीं रहता। अब भारत सर्जिकल-एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर करके दुश्मन को जवाब देता है। भारत रुकने के मूड में नहीं है। हम न रुकेंगे, न थमेंगे, 140 करोड़ देशवासी मिलकर तेजी से आगे बढ़ेंगे।

 

1.भारत में एक समय बदलाव हुआ था। एक इकोसिस्टम इसके गुण गाते रहता है। आज रिफॉर्म कंविक्शन के कारण हो रहे है। IMF कहता है भारत के रिफॉर्म के बोल्डनेस को देख रहे है। आज दुनिया का 50 फीसदी रियल टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में ही होता है।

 

2.निजीकरण पर- देश के लोगों से देश को असली ताकत मिलती है। इसका उपयोग तभी सही हो पाता है, जब सरकार का उनके जीवन में न दखल हो न दबाव हो। जहां ज्यादा लोकतांत्रिकरण होगा, वहां उतनी स्पीड आएगी। लेकिन दुर्भाग्य से देश में 60 साल सरकार चलाने वाली कांग्रेस ने पॉलिसी के सरकारी करण पर जोर दिया। बीते 11 साल में हमने पॉलिसी के लोकतांत्रिकरण का काम किया है।

 

3.बैकिंग रिफॉर्म्स पर- बैंकिंग में 60 के दशक में इंदिरा गांधी ने बैंक का सरकारीकरण किया। उन्होंने कहा कि देश के आम लोगों तक बैंकिंग सुविधा पहुंचानी है। लेकिन कांग्रेस ने बैंक को देश की जनता से दूर कर दिया। गरीब बैंक के गेट तक जाने में डरता था। 2014 में हमारी सरकार बनी तब देश की 50 फीसदी जनता के पास खुद का बैंक खाता नहीं था।

 

4.24 घंटे पेट्रोल पंप पर- 2014 से पहले सरकारीकरण की सोच हावी थी। सरकारी खजाने से सब्सिडी न देने पड़े इसलिए कांग्रेस सरकार रात 8 से सुबह 8 बजे तक पेट्रोल पंप बंद करने पर विचार कर ही थी। आज 24 घंटे बेरोकटोक पंप खुले रहते हैं।

 

5.गैस कनेक्शन पर-कांग्रेस के समय में गैस का एक कनेक्शन पाने के लिए एमपी से लिखवाना पड़ता था। 2014 में कांग्रेस मुझे ज्यादा जानती नहीं थी। वे जनता को साल में 6 या 9 गैस सिलेंडर देने की प्लानिंग कर रही थी। हमने सत्ता में आकर 10 करोड़ गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर दिया।

 

6.गरीबी पर- पिछले 11 साल में हमारी सरकार ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से निकाला है। इसलिए हमारी सरकार पर भरोसा है। आज भारत में गरीब, वंचितों की सेवा के लिए समर्पित सरकार है। हम पिछड़ों को प्राथमिकता देते हैं। उन्हें आगे रखते हैं।

 

7.माओवाद पर- कांग्रेस के शासन में माओवादी आतंक पर पर्दा डाला गया। इस आतंक के कई पीड़ित दिल्ली आए थे। उनके अंग भंग थे। ये माओवादी के आतंक के शिकार थे। इनमें कई लोगों के दोनों पैर कट चुके थे। 7 दिन रहे, हाथ-पैर जोड़कर कहा कि हमारी बात दुनिया तक पहुंचाएं। माओवाद आतंक के ठेकेदारों ने इस जुर्म के शिकार लोगों की कथा दुनिया के सामने नहीं पहुंचने दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

Avocado vs Guava: सेहत के लिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Avocado vs Guava : आजकल काफी चर्चा में है। दोनों ही फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सामने आते हैं। जहां अमरूद एक किफायती देसी सुपरफूड है, वहीं...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *