Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी बॉस से खूब पटेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको आज किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा। आप किसी वाहन की खरीदारी बहुत ही सोच समझकर करें और किसी परिवार के सदस्य की सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। ऑफिस में आपको मनपसंद काम मिलने से खुशी होगी।

वृषभ राशि : आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपकी मेहनत अधिक रहेगी। संतान की संगति गलत होने के कारण आपको टेंशन भी अधिक रहेगी, लेकिन आपको अपने शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो वह बढ़ सकती है। घूमने फिरने की आप योजना बनाएंगे।

मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकती हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप बिजनेस में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे, लेकिन आपको जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी,  तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी बिजनेस में पार्टनरशिप अच्छी रहेगी। आपकी परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। रोजगार को लेकर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने जिम्मेदारियों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। बिजनेस में भी आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। आपको किसी से कुछ जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। कुछ कर्ज आपको परेशान करेंगे, जिन्हें आप उतारने की पूरी कोशिश करें।

 

कन्या राशि : आज  आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी अपनी संतान से खूब पटेगी। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं, लेकिन आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाएं, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्य से बातचीत करने की आवश्यकता है। यदि आप किसी काम को लेकर कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसे मिलने में भी आसानी होगी।

 

तुला राशि : आज आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती हैं। परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी मामले में  धैर्य व संयम बनाए रखें, इसलिए आप अपने कामों को कल पर ना  टालें। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे, जिसके साथ आप कुछ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में बजट बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके खर्च अधिक रहेंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च होंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।  आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं और आप किसी योजना में भी धन लगाएंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी  मकान दुकान आदि की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

 

मकर राशि : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में दाखिला मिलेगा और अध्यापकों का भी पूरा साथ मिलेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों  को उनके कामों से एक नयी पहचान मिलेगी। आपके रहन सहन के स्तर में सुधार आएगा, लेकिन आपको अपने किसी विरोधी से कोई लेनदेन करने से बचना होगा और आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपको धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं।

 

कुंभ राशि : आज आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि मिल सकता है। आपको अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। माताजी की सेहत को लेकर आप थोड़ा एहतियात बरते  और किसी से वाद विवाद में ना ही पड़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे, जिससे कोई शारीरिक समस्या भी समाप्त होगी।

 

मीन राशि :आज आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी, जिससे आपकी टेंशन भी बढ़ेंगी, लेकिन आप बेफिजूल के खर्च करने से बचे। आपकी किसी बात को लेकर  परिवार के सदस्यों मे आपसी मतभेद को स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आपके मन में काम को लेकर  नये-नये आईडिया आएंगे। सरकारी योजनाओं का आपको लाभ मिलेगा। आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल भी पीछे नहीं हटना है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से शशिकांत को मिला बेहतर इलाज का बड़ा सहारा

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मिलने के...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

अरुण साव का आदेश, सुबह शहर में निकलें अधिकारी और देखें जमीनी हकीकत  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राज्य के सभी नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शहरों की व्यवस्थाओं में सुधार और विकास...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *