Google Analytics Meta Pixel आज का राशिफल - Ekhabri.com

आज का राशिफल

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने आलस को अपने ऊपर हावी होने न दे। लंबे समय से रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में स्पष्टता बनाए रखनी होगी और खर्चों के साथ-साथ आपको बचत पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं और आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी, जिसको आप पूरा अवश्य करेंगे।

 

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का आपको मौका मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका सामाजिक दायरा भी बढ़िया रहेगा। भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि : आज आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में काम को लेकर कोई सलाह बहुत ही सोच समझ कर लेनी होगी, क्योंकि आपके विरोधी आज मित्र बन सकते हैं। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे और कोई बड़ा काम मिलने से आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आपकी कला व कौशल में निखार आएगा।

कर्क राशि : आज आप अपने घर की साज-सज्जा पर अच्छा खासा खर्च करेंगे, लेकिन इनकम थोड़ी सी कम रहेगी। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। संतान के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें और आपके परिवार का कोई सदस्य आज आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आप अपनी माताजी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

सिंह राशि : आज आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी और आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आपको किसी शुभ व कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका वाहन की खराबी के कारण खर्चा बढ़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास बेहतर रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज साथी से बार-बार मिलने का मन करेगा।

 

कन्या राशि : आज आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप कुछ कानूनी मामलों में निर्णय थोड़ा धैर्य रख कर ले और आपको बेवजह की भागदौड़ लगी रहेगी। आप अपने किसी मित्र के लिए आप कुछ रुपये का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको अपनी माताजी की सेहत को लेकर उनके कुछ टेस्ट आदि करने पड़ सकते हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर कुछ पारिवारिक मामलों को निपटाएंगे और उन्हें शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं।

 

तुला राशि : आज आप किसी बड़े लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसके लिए आप पूरी मेहनत से करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। आध्यात्मिक के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आपको किसी राजनीतिक पार्टी से बुलावा आ सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने की भी पूरी कोशिश करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

 

वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को अपनी इनकम को बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आज आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। आपसे यदि कार्य क्षेत्र में किसी काम में कोई गड़बड़ी हुई थी, तो उसके लिए आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकटा होगा।

Read Also  आज का राशिफल

 

धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके घर किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवन साथी से यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव  चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे काम के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपका बिजनेस के कामों में बदलाव आने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

 

मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सेहत में उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आप किसी से भी कटु वचन ना बोले और वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। यदि आप कुछ खर्च करे, तो आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर खर्च करना बेहतर रहेगा। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपका धन यदि अटका हुआ था, तो वह भी आपको मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। आप किसी धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। बिजनेस में आपको अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

 

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस को लेकर यदि आप कोई बदलाव करना चाहते थे, तो वह  आप कर सकते हैं। पार्टनर की इसमें आपको पूरी सहमति मिलेगी, लेकिन आप अपने दिल के बजाय दिमाग  से  कभी कोई निर्णय ले। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं, जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह अपनी मेहनत में तेजी लाएंगे।  आपके परिवार के किसी  सदस्य को किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन में होने वाला था बड़ा हादसा, आरपीएफ के जवान ने बचाई यात्री की जान

By User 6 / July 12, 2026 / 0 Comments
रायपुरा। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया.एक जाबाज़ आरपीएफ के एक जवान की तत्परता ने एक 52 वर्षीय यात्री की जान बचा ली. घटना आठ जुलाई की है, जब ट्रेन संख्या 12101 स्टेशन से रवाना हो रही...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

आज है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा,जानिए क्यों है यह इतनी खास

By User 6 / July 16, 2026 / 0 Comments
पुरी। आज भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा है. हर साल अपनी मौसी के घर जाना जाते है. रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा श्रीमंदिर से निकलकर गुंडिचा मंदिर पहुंचते हैं, जहां वे लगभग सात...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *