Google Analytics Meta Pixel पीएम मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 85 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन - Ekhabri.com

पीएम मोदी ने 10 नई वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, 85 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं का किया उद्घाटन

रायपुर। देश के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी मंगलवार को 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. साथ ही 10 वंदे भारत ट्रेनों से झंडी दिखाकर रवाना किया गया. इन सभी परियोजनाओं की शुरुआत पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की. वहीं रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट का शुभारंभ किया गया. रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों के शुभारंभ कार्यक्रम में राज्यपाल हरिचंदन विश्व भूषण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री टांकराम वर्मा समेत अन्य शामिल हुए.

छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली ये सौगात

रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल, भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार प्रदान करने और हाशिए पर रहने वाले समाज के वर्गों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से “वन स्टेशन वन प्रोडक्ट” (ओएसओपी) OSOP योजना का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम में राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आज देश के विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं. वंदे भारत ट्रेन का भी शुभारंभ कर रहे हैं. तेजी से रेलवे आगे बढ़ रहा है. वंदे भारत ट्रेन का चलना इसका उदाहरण है. रेलवे देश की जीवनरेखा है. भारत का रेलवे तेजी से सुधार कर रोजगार का सृजन भी कर रहा है. वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पूरे देश के लिए और छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है. 85 हजार करोड़ की लागत से 6 हजार परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि पूजन कर रहे हैं. मैं पीएम मोदी का आभार वक्त करता हूं. 10 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे हैं. आज यात्री सुविधाओं में बहुत बड़ा सुधार हुआ है. वर्ष 24-25 के बजट में 6 हजार 800 रूपए प्राप्त हुआ है. रायपुर मंडल के 18 वन नेशन काम हुआ है. लोकार्पण पीएम मोदी के हाथ से होगा मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. सीएम साय ने कहा कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को उदारता पूर्वक काफी कुछ दिया है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ में रेलवे से संबंधित 36 हजार 968 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाएं प्रगति पर है. वर्ष 2024-25 के बजट में छत्तीसगढ़ को 6896 करोड़ का आवंटन प्राप्त हुआ है जो उल्लेखनीय है. छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों का विश्व स्तरीय स्टेशन के रूप में विकास हो रहा है. कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेर्तत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है. 85 हजार करोड़ की राशि रेलवे का उत्थान हो रहा है. सीएम विष्णुदेव साय उनके साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं. छत्तीसगढ़ का विकास कर रहे हैं. आज मोदी के गारंटी पूरी हो रही है आज किसानों को डिफरेंस की राशि मिलेगी, उनके जीवन में खुशहाली आएगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *