प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्टेडियम में 30 हजार से ज्यादा लोग एक साथ खेल देख पाएंगे। खेल को लेकर समाज की सोच बदली, जो खेलेगा वही खिलेगा। उन्होंने कहा कि आज फिर से मुझे वाराणसी आने का मौका मिला है।
इस दौरान पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री जैसे पूर्व खिलाड़ी समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।










