जगदलपुर | देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार को जगदलपुर के आमाबाल में जनसभा को संबोधित करते पहुंचे। वे वहां के भाजपा के विजय संकल्प रैली में भी शामिल हुए। इस दौरान सभा में प्रदेश़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, मंत्री ओपी चौधरी, केदार कश्यप सहित बीजेपी के कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चरणदास महंत के लाठी से सर फोड़ने वाले बयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मोदी सरकार की मुहिम से कांग्रेस के नेता तिलमिला गये हैं, इसलिए अब उनके सर फोड़ने की धमकी दी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि मोदी के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की इन्हें छूट नहीं मिल रही है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आपके बीच आया हूं। मैं बताना चाहता हूं कि पिछले 10 साल में देश कहां से कहां पहुंच गया है। देश की प्रगति के पीछे आप सभी का सहयोग रहा है। इस बात के लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा ने सिर्फ सरकार नहीं बनाई है बल्कि विकसित भारत के आधारशिला स्थापित की है। छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। इसीलिए आज पूरा देश फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज मैं अपने पुराने साथी बलिराम कश्यप की जन्म स्थल पहुंचा हूं। ऐसा नहीं होगा मैं और बलिराम कश्यप ने यहां का दौर ना किया हो। बस्तर में आज बलिराम कश्यप के ही संघर्ष का नतीजा है कि भाजपा पर आप सब का विश्वास बढ़ा है। बस्तर ने मुझे और भाजपा के हर साथी को अपना आशीर्वाद देने में कोई कमी नहीं रखी है। यही वजह है कि आज भी दूर-दूर से आप सभी हमें आशीर्वाद देने के लिए बस्तर पहुंचे हैं।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा है। पीएम मोदी ने कहा कि अमीरों की सरकार के समय देश में बीमारी का टीका आने में दशकों लग जाते थे। लेकिन हमारी सरकार में कोरोना के वक्त हजार-हजार में बिकने वाली वैक्सीन गरीबों को मुफ्त में लगाई गई है। गरीबों को मुफ्त राशन दिया गया है। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब उनकी सरकार देश में थी तो दिल्ली से 1 रुपए निकलता था और 15 पैसा गांव तक पहुंचता था।
पीएम मोदी ने कहा कि यह मैं नहीं बोल रहा हूं, यह कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिरकार वह कौन सा पंजा था जो बीच में पचासी पैसा खा जाता था। लेकिन हमारी सरकार के आते ही सबसे पहले हमने कांग्रेस की लूट की व्यवस्था को बंद करने का काम किया है। आज हमारी सरकार से जितना पैसा दिल्ली से निकलता है उतना पैसा गांव तक सीधे पहुंचता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...