Google Analytics Meta Pixel युवती को सिगरेट पीते देख घुर रहा था युवक,चाकू से गोदकर की हत्या...तीन गिरफ्तार - Ekhabri.com

युवती को सिगरेट पीते देख घुर रहा था युवक,चाकू से गोदकर की हत्या…तीन गिरफ्तार

 

नागपुर | महाराष्ट्र के नागपुर में एक 24 साल की युवती ने पान की दुकान पर खड़े एक युवक की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह उसे घूर रहा था। पुलिस ने मामले में युवती के अलावा उसके दो अन्य दोस्तों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि युवती ने 24 साल के रंजीत राठौड़ को इसलिए मार डाला क्योंकि वह जब पान की दुकान पर सिगरेट पी रही थी, तब वह उसे घूर रहा था।बता दें कि नागपुर के मानेवाड़ा सीमेंट रोड में हुई इस हत्या से हर कोई हैरान है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। बताया जाता है कि रंजीत राठौड़ जब जयश्री पंधारे को घूर रहा था तो उसने आपत्ति जताई। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी। इसके बाद राठौड़ ने अपना मोबाइल फोन निकाला और वह जयश्री का वीडियो बनाने लगा, जिसमें वह सिगरेट के कश लगाते हुए उसे गाली दे रही थी। वीडियो में दिखता है कि जयश्री को जवाब देते हुए राठौड़ भी गालियां देने लगा। जयश्री पंधारे के साथ उसकी दोस्त सविता सायारे भी मौजूद थी।

 

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि बहस के बीच ही जयश्री ने अपने दोस्तों आकाश राउत और जीतू जाधव को बुला लिया था। फोन आते ही दोनों निकल लिए थे। इस बीच रंजीत राठौड़ वाला से निकल लिया था और महालक्ष्मी नगर पहुंचकर वहां बीयर पी रहा था। इसी दौरान वे लोग उसके पीछे गए और वहां भी बहस होने लगी। इस बीच मामला बढ़ गया और उन लोगों ने रंजीत राठौड़ पर चाकू से हमले कर दिए। इसमें उसकी मौत हो गई।

Read Also  UNESCO में गूंजा ‘जय भवानी, जय शिवाजी’, छत्रपति शिवाजी महाराज के 12 किले विश्व धरोहर सूची में शामिल

 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि खुद जयश्री पंधारे ने कई बार रंजीत राठौड़ पर चाकू से वार किया। रंजीत राठौड़ की हत्या के बाद चारों मौके से फरार हो गए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। अब पुलिस ने जयश्री, सविता और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में राठौड़ के फोन के फुटेज और सीसीटीवी से मिले वीडियो को अहम सबूत माना जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *